facebookmetapixel
Advertisement
Edelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछेChoice Overnight Fund: सुर​क्षित निवेश के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन, ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआत

‘हड़बड़ी में रद्द नहीं होंगी मायटस की परियोजनाएं’

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:22 PM IST

वीएस राजशेखरी रेड्डी के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा कि वह सत्यम के संस्थापक बी. रामलिंग राजू द्वारा प्रवर्तित मायटास इन्फ्रा को मिली मौजूदा परियोजनाओ के ठेकों को जल्दबाजी में रद्द नहीं करेगी।


सरकार ने इस कंपनी के परियोजनाओं की किसी किस्म की जांच से इनकार किया। राज्य के वित्त मंत्री के. रोसैया ने कहा कि हम हड़बड़ी में काम नहीं करेंगे। सरकार का कर्तव्य है इंतजार करना और देखना।

यदि कोई परियोजना वापस ली जाती है, तो उसका सरकार को भारी दंड देना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के विभिन्न विभाग इस घटनाक्रम को रोजाना देख रहे हैं और इसका अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने मेटास परियोजनाओं की जांच से इनकार करते हुए कहा कि जरूरी नहीं है।

राज्य मंत्रिमंडल के प्रवक्ता रोसैया ने कहा कि सभी परियोजनाएं नियमों के अनुरूप बहुत पारदर्शी तरीके से प्रदान की गई हैं।

हैदराबाद मेट्रो रेल की 12,132 करोड़ रुपये की परियोजना का हवाला देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार मायटास के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के साथ हुई सहमति को तभी रद्द कर सकती है, जबकि कंपनी इस साल मार्च तक वित्तीय खाताबंदी करने में नाकाम रहती है।

Advertisement
First Published - January 18, 2009 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement