facebookmetapixel
Advertisement
NCDEX ने लॉन्च किया ‘Nidhi’ म्युचुअल फंड ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म, अब एक ही जगह SIP, निवेश और रिडेम्पशनAnti Paper Leak Law: अमेरिका, चीन, जापान समेत दुनिया के देशों में परीक्षा में नकल पर क्या है सजा? जानिए नियमदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन? महिलाओं के खातें में हर महीने आएंगे ₹2,500Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्मानाCWG 2026: भारत को अब तक 2 स्वर्ण, 7 रजत पदक मिले; पदक तालिका में 9वें स्थान परITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?

मैक्रोटेक डेवलपर्स की पहली तिमाही में बिक्री बुकिंग 17 फीसदी बढ़कर 3,350 करोड़ रुपये हुई

Advertisement

लोढ़ा ब्रांड के तहत संपत्ति बेचने वाली मैक्रोटेक डेवलपर्स ने एक साल पहले की समान अवधि में 2,860 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की थी।

Last Updated- July 05, 2023 | 2:07 PM IST
Macrotech Developers
Creative Commons license

रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स की बिक्री बुकिंग चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में 17 फीसदी बढ़कर 3,350 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इस दौरान कंपनी ने 12,000 करोड़ रुपये की बिक्री क्षमता वाले पांच नए भूखंड या जमीन के टुकड़े जोड़े हैं।

लोढ़ा ब्रांड के तहत संपत्ति बेचने वाली मैक्रोटेक डेवलपर्स ने एक साल पहले की समान अवधि में 2,860 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की थी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसने पहली तिमाही में सबसे अच्छी बिक्री बुकिंग दर्ज की है। यह सालाना आधार पर 17 फीसदी की वृद्धि है।

कंपनी ने कहा कि इसके अलावा उसने 12,000 करोड़ रुपये के सकल विकास मूल्य (GDV) की पांच नई परियोजनाएं जोड़ी हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अभिषेक लोढ़ा ने कहा, ‘पहली तिमाही का हमारा प्रदर्शन चालू वित्त वर्ष में बिक्री बुकिंग में 20 फासदी की वृद्धि के अनुमान के अनुरूप है।’ उन्होंने कहा कि मांग परिस्थितियां मजबूत बनी हुई हैं और उपभोक्ता अब घर खरीदना चाहते हैं।

Advertisement
First Published - July 5, 2023 | 2:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement