facebookmetapixel
Advertisement
मर्जर स्कीम में बदलाव के बाद देवयानी इंटरनेशनल और सैफायर फूड्स के शेयर 3% तक चढ़ेबारिश खत्म होने के बाद स्टील में आ सकती है अगली तेजी? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा शेयरल्यूमिनो इंडस्ट्रीज का ₹700 करोड़ का IPO खुला, GMP ₹50!! लिस्टिंग पर 61% मुनाफे का संकेत, जानें निवेश करना सही है या नहींसोना 836 रुपये उछला, चांदी में 3,361 रुपये की बड़ी तेजी: जानें आज का ताजा भाव53 IPO का हाल: 40 ने दिया फायदा, 13 इश्यू प्राइस से नीचे; इन शेयरों पर एक्सपर्ट का दांवतेल कंपनियों में कौन बेहतर: OMC, अपस्ट्रीम या रिफाइनरी? ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकIPO Market 2026: NSE, PhonePe समेत 239 कंपनियां IPO की कतार में, क्या दूसरी छमाही में शेयर बाजार में आएगा बंपर मौका?Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट! सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे; PSU बैंक और FMCG शेयर पस्तसोना-क्रूड के बाद अब बिजली में भी ट्रेडिंग! कैसे काम करता है इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स?होर्मुज से तनाव घटने के संकेत, कच्चे तेल में नरमी; WTI 82 डॉलर के नीचे

एलआईसी हाउसिंग फाइनैंस का लाभ घटा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:40 AM IST

एलआईसी हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड का शुद्ध लाभ मार्च 2021 में समाप्त तिमाही के दौरान 5.33 फीसदी घटकर 398.9 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 421.43 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। पूरे वित्त वर्ष 2021 के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ 13.8 फीसदी बढ़कर 2,734.3 करोड़ रुपये हो गया जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,401.8 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी बीएसई को दी जानकारी में का है कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 425 फीसदी (2 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 8.5 रुपये) लाभांश देने की सिफारिश की है।
कंपनी ने कहा है कि उसके निदेशकों ने प्रवर्तक भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को 2 रुपये अंकित मूल्य के 4.54 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने के एक प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके लिए मूल्य सेबी के दिशानिर्देशों के आधार पर तय किया जाएगा। ये शेयर तरजीही आधार पर एलआईसी को जारी किए जाएंगे जिससे कंपनी में उसकी हिस्सेदारी मौजूदा 40.31 फीसदी से बढ़कर 48.49 फीसदी हो जाएगी।
विश्लेषकों ने कहा कि बीएसई पर 521.7 रुपये के बंद भाव पर एलआईसी इस आवास वित्त कंपनी मेंं 2,300 करोड़ रुपये का पंूजी निवेश कर सकती है।
एलआईसी हाउसिंग फाइनैंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी वाई विश्वनाथ गौड़ ने कहा कि इस पूंजी निवेश से कंपनी को पूंजी पर्याप्तता अनुपात को बनाए रखने, कारोबार के विकास को रफ्तार देने और ऋण बोझ को घटाने में मदद मिलेगी जो फिलहाल 10 गुना से अधिक हो चुका है। पूंजी पर्याप्तता अनुपात करीब 15 फीसदी है।

Advertisement
First Published - June 15, 2021 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement