facebookmetapixel
Advertisement
महाराष्ट्र में बनेगा शिपबिल्डिंग हब! ₹15000 करोड़ का निवेश और 90000 रोजगार का दावाबाजार में मंगलवार को मचा हाहाकार! निवेशकों को ₹9.2 लाख करोड़ का नुकसान, बुधवार को कहां रखें नजर?Defence शेयरों में कोहराम! BEL, BEML से लेकर सोलर इंडस्ट्रीज तक के शेयर टूटे; एक्सपर्ट ने बताई वजहतकनीकी खराबी से नहीं रुकेगा शेयर बाजार? SEBI ने मजबूत बैकअप सिस्टम का दिया प्रस्तावPF का पैसा निकालने की सोच रहे हैं? EPF के फॉर्म 10C को अच्छे से समझ लें, नहीं तो होगी मुश्किल!NSE IPO की उम्मीद से ज्यादा मांग, ₹6000 करोड़ से ज्यादा की एंकर बुक: CEO आशीष चौहानLoan लेने की सोच रहे हैं? पहले पहचान लें ये 6 खतरे, एक गलती पड़ सकती है जेब पर भारीतेल महंगा, सोना सस्ता! पश्चिम एशिया की जंग में ‘सेफ हेवन’ गोल्ड क्यों नहीं चढ़ रहा?Equity Funds: इक्विटी होल्डिंग में कौनसा फंड हाउस रहा अव्वल? अगस्त में इन 5 फंड्स का रहा जलवा250,000 नौकरियां! त्योहारी सीजन से पहले Flipkart ने खोला नौकरियों का पिटारा

रसना के संस्थापक खंबाटा का निधन

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:13 AM IST

घरेलू पेय ब्रांड रसना के संस्थापक और चेयरमैन अरीज पिरोजशॉ खंबाटा का शनिवार को अहमदाबाद में 85 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पिरोजशॉ के पुत्र खंबाटा 1962 में व्यवसाय में शामिल होने वाली दूसरी पीढ़ी के सदस्य थे। नारंगी रंग के पेय रसना ने 80 के दशक में उस समय लोकप्रियता हासिल की जब भारतीय पेय बाजार में लिम्का, गोल्ड स्पॉट और थम्स-अप जैसे कार्बोनेटेड पेय ब्रांडों का बोलबाला था। आज रसना न सिर्फ देश के लाखों घरों में उपलब्ध है, बल्कि दुनिया के 60 देशों में भी निर्यात होता है। 
कपंनी की शुरुआत 1940 में हुई थी, आरंभ में रसना सिर्फ पेय बेचती थी और उसका कारोबार व्यवसाय-से-व्यवसाय के बीच ही सीमित था। बाद में कंपनी ने व्यवसाय-से-उपभोक्ता बाजार में कदम रखा और शुरुआत में जाफ ब्रांड के तहत पेय बेचा। उस समय उत्पाद केवल गुजरात के भीतर ही वितरित किया जाता था। 1970 के दशक के अंत में जाफ को रसना के रूप में फिर से लॉन्च किया गया।

जब खंबाटा व्यवसाय से जुड़े तो उन्होंने पीओमा इंडस्ट्री को व्यवसाय-से-व्यवसाय और व्यवसाय-से-उपभोक्ता इकाई दोनों के रूप में चलाना जारी रखा। उस समय रसना 5 रुपये के पैक में बेचा जाने वाला एक गाढ़ा घोल था। इसके विज्ञापन में दिखाया जाता था कि रसना का एक पैक कुल 32 गिलास संतरे की स्वाद वाला नागंरी रंग का पेय बना सकता है। 
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘यह उल्लेख करना गलत नहीं होगा कि खंबाटा ने विश्व प्रसिद्ध ‘रसना’ ब्रांड बनाकर भारत का असली स्टार्टअप शुरू किया, जो आज भी लाखों भारतीयों की प्यास फल, विटामिन और पोषक तत्वों के साथ मुश्किल से 1 रुपये की कीमत पर बुझाता है।’ 

कंपनी ने यह भी कहा कि खंबाटा ने अपने प्रयासों से देश भर में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों नौकरीयों का सृजन किया। उनके द्वारा विकसित फल आधारित उत्पाद से देश भर में लाखों किसानों को उनकी फसलों का बेहतर मूल्य मिला हैं।
खंबाटा के पुत्र पिरूज खंबाटा ने वर्ष 1992 में 18 साल की छोटी उम्र में व्यवसाय में कदम रखा। रसना को ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक सुलभ बनाने का फैसला किया और 2 रुपये का पैक लॉन्च किया, जो 6 गिलास नारंगी रंग का पेय बना सकता है।

Advertisement
First Published - November 22, 2022 | 1:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement