Categories: आईटी

वेनेजुएला के साथ बिना तराशे हुए हीरे के व्यापार पर प्रतिबंध

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 6:44 AM IST

एक अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल से वेनेजुएला के बाहर होने के बाद भारत ने वेनेजुएला के साथ बिना तराशे हुए हीरे के व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया है।
यह प्रोटोकॉल पैसे के लिए हीरे के अवैध व्यापार की आज्ञा नहीं देता है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने बताया कि किंबरले प्रोसेस सर्टिफिकेशन स्कीम से वेनेजुएला के स्वेच्छा से अलग होने को देखते हुए वेनेजुएला के साथ यह कदम उठाया गया है।
मालूम हो कि किंबरले प्रोसेस सर्टिफिकेशन स्कीम 74 देशों के बीच एक समझौता है, जो विश्व के विभिन्न हिस्सों में पैसों के लिए हीरे के व्यापार को अनुमति नहीं देता है।

First Published : December 2, 2008 | 6:07 PM IST