facebookmetapixel
Advertisement
₹22,000 करोड़ नहीं, ₹3,992 करोड़ के दावों पर आपत्ति: NCLT मामले में सुभाष चंद्रा ने दी सफाईAI हुआ फेल तो बच गई मेटा के 60% कर्मचारियों की नौकरी! छंटनी का था प्लान, अब पीछे हटे जुकरबर्गफेस्टिव सीजन में बढ़ी CNG और EV गाड़ियों की डिमांड, एनलिस्ट्स को इन शेयरों पर भरोसा5 साल में बदल गई निवेशकों की पसंद! आखिर क्यों भा रहा इक्विटी और पैसिव फंड्स? आंकड़ों से समझिएभारत में विदेशी निवेश की राह होगी आसान? मंजूरी और KYC प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी में सरकारनिफ्टी में आने वाला है बड़ा उछाल? एक्सपर्ट्स ने दिया 30000 तक का टारगेटछोटे बॉन्ड पर सेबी का बड़ा प्रस्ताव, खत्म हो सकती है मर्चेंट बैंकर नियुक्त करने की जरूरतE20 को E10 से बदलने का फैसला नहीं, पुराने वाहन के लिए कम एथनॉल वाले पेट्रोल पर चर्चा: बीपीसीएल द वेल्थ कंपनी म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया मल्टी कैप फंड, ₹250 की SIP से लार्ज-मिड और स्मॉल कैप पर लगाए दांव हर महीने ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च! क्रेडिट कार्ड बना लोगों की पहली पसंद, जानें किस बैंक का दबदबा

इंटेल की इकाई भारत में बनाएगी चिप

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:11 PM IST

इजरायल की चिप विनिर्माता कंपनी टावर सेमीकंडक्टर भारत में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए सरकार के साथ सक्रियता से बात कर रही है। इस कंपनी का हाल ही में इंटेल ने 5.4 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था। मामले के जानकार सूत्रों ने कहा कि सरकार ने 15 दिसंबर को नई प्रोत्साहन की घोषणा की थी, उसके बाद से ही सेमीकंडक्टर की योजना पर काम चल रहा है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल 15 दिसंबर को देश में सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए 76,000 करोड़ रुपये के उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (प्रोत्साहन) योजना को मंजूरी दी थी। प्रोत्साहन के दायरे में नई चिप फैब इकाई और डिसप्ले फैब इकाई के अलावा कंपाउंड सेमीकंडक्टर और एटीएमपी को भी शामिल किया गया है। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने कहा, ‘सरकार हमारे सुझावों, हमारी स्थिति और अनुशंसा से वाकिफ है। हम पिछले 10 साल से सरकार के साथ इन चीजों पर चर्चा कर रहे हैं। अब इस पर आगे बढऩे का समय आ गया है।’ देश में कंपनी कब तक आएगी और कितना निवेश करने की योजना है, इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी। पिछले साल सितंबर में कंपनी ने भारत में संयंत्र लगाने की अपनी योजना से पीछे हटने की चेतावनी दी थी। कंपनी ने केंद्र को पत्र लिखकर चिप विनिर्माताओं के लिए सरकार की नीति में स्पष्टता के अभाव की शिकायत की थी। इससे पहले अबू धाबी की नेक्स्ट ऑर्बिट वेंचर्स ने टावर सेमीकंडक्टर के साथ गुजरात के धोलेहरा में 3 अरब डॉलर के निवेश से सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन इकाई लगाने की योजना बनाई थी।
अपने पत्र में टावर सेमीकंडक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चिप विनिर्माण के लिए सरकारी प्रस्ताव पर तेजी से आगे बढऩे के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की थी। सरकार द्वारा भारत में चिप बनाने के लिए कंपनियों को आमंत्रित करने के छह महीने बाद यह पत्र लिखा गया था। कंपनी ने कहा था कि सरकार की ओर से इसमें देरी से कंपनी निकट भविष्य में परियोजना के साथ सक्रिय रहने में सक्षम नहीं होगी। टावर सेमीकंडक्टर मोबाइल, वाहन और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को सेवाएं देती हैं और अमेरिका तथा एशिया में इसकी अच्छी मौजूदगी है।
सरकार को सेमीकंडक्टर प्रोत्साहन योजना से देश में अगले चार साल में 1.7 लाख करोड़ रुपये का निवेश आने और 1.35 लाख रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - February 19, 2022 | 12:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement