facebookmetapixel
Advertisement
5paisa Capital खरीदेगी Trendlyne: ₹207 करोड़ में हुई डील, बनेगा देश का पहला AI-फर्स्ट ब्रोकरM&M Q1 Results: दमदार नतीजों से शेयर में आई तेजी, दिन के निचले स्तर से 4% से ज्यादा उछला स्टॉकआधार, पैन या पासपोर्ट गुम होने पर क्या करें? नया डॉक्यूमेंट पाने का आसान तरीकाJuniper Green Energy IPO: आज से खुला ₹1,800 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज, GMP और अन्य डीटेलहोर्मुज छोड़ अब इस रास्ते से तेल भेज रहा सऊदी अरब, क्या है पूरी रणनीति?चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत? सरकार ने तुरंत बदली स्ट्रैटेजीMP Farmer Protest: मप्र सरकार ने आंशिक रूप से मानी मांगें, किसानों का प्रदर्शन खत्मITR Filing Alert: अभी तक नहीं भरा ITR? अब 48 घंटे से भी कम बचा है समय, जानें ऑनलाइन फाइल करने का आसान तरीकाभारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा1 अगस्त से फिलहाल नहीं बदलेंगे ई-वे बिल के नियम, GSTN ने जारी की नई एडवाइजरी

फेसबुक : ‘कोविड-19 घोषणा’ का विस्तार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:40 AM IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने अपने ‘कोविड-19 घोषणा’ के लिए तैयार साधन का भारत में विस्तार किया है ताकि लोगों तक कोरोना संक्रमण से संबंधित सही जानकारी पहुंच सके। अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश है जहां इस फीचर को जारी किया गया है। फेसबुक ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘इस फीचर को जारी करने के लिए 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझेदारी की गई है। कोविड-19 घोषणा फीचर स्वास्थ्य विभाग को लोगों तक कोरोना से संबंधित सही जानकारी पहुंचाने और टीकाकरण की सूचना देने में मदद करेगा। राज्य इस फीचर का इस्तेमाल राज्य स्तर या किसी विशेष शहर के लिए भी कर सकेंगे।’ उसने कहा कि यह फीचर कोरोना संकट के दौरान लोगों को सुरक्षित और सूचित करने को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों के काम का समर्थन करने के लिए कंपनी के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। फेसबुक ने कहा, ‘स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण से संबंधित फेसबुक पर साझा की गई किसी भी जानकारी को अधिक लोगों तक पहुंचाने में हम पूरी मदद करेंगे। हम लोगों को प्रभावित इलाकों और कोविड जानकारी केंद्रों के बारे में सूचित भी करेंगे।’    

Advertisement
First Published - May 19, 2021 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement