उद्योग

मुंबई-इंदौर रेल लाइन को मंजूरी

इंदौर-मनमाड रेल लाइन कृषि जिलों को जेएनपीए से जोड़ेगी, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Published by
ध्रुवाक्ष साहा   
Last Updated- September 02, 2024 | 10:24 PM IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच नई रेल लाइन को मंजूरी दे दी है। इंदौर और मनमाड को जोड़ने वाली इस लाइन पर 18,036 करोड़ रुपये लागत आएगी। अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘यह रणनीतिक महत्त्व की परियोजना है, जिस पर काम चल रहा था।

यह लाइन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कृषि की प्रधानता वाले जिलों को जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) से जोड़ेगी।’यह देश के पश्चिमी/दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों और मध्य भारत के बीच एक छोटा मार्ग प्रदान करके क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगी।

First Published : September 2, 2024 | 10:23 PM IST