facebookmetapixel
Advertisement
मई में UPI लेनदेन ने बनाया नया रिकॉर्ड, ₹30 लाख करोड़ के करीब पहुंची ट्रांजैक्शन वैल्यूमई में मैन्युफैक्चरिंग PMI 3 महीने के टॉप पर, घरेलू मांग और इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च के दम पर बूस्टकंजम्प्शन सेक्टर में सुधार के संकेत, ICICI Securities ने Asian Paints, HUL समेत 9 शेयर चुनेमई में GST कलेक्शन 3.2% बढ़कर ₹1.94 लाख करोड़, घरेलू मांग में मजबूती का असरट्रंप पर बॉन्ड मार्केट का Inflation अलर्ट, बढ़ती ब्याज दरें मिड टर्म चुनाव से पहले बढ़ा रहीं मुश्किलेंITR Filing: AIS में छिपी गलती पड़ सकती है भारी! रिटर्न फाइल करने से पहले जरूर जांचें ये डिटेल्स55,000 करोड़ रुपये निकालकर चले गए विदेशी निवेशक, मई में बाजार में मची हलचल की पूरी कहानीGold silver price today: सोने के भाव लुढ़के, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद फिसलीघुसपैठ से बदल रही आबादी? केंद्र ने बनाई हाई लेवल कमेटी, 2027 जनगणना से पहले बड़ा एक्शनविरोध के बीच सिजिमाली प्रोजेक्ट को हरी झंडी, अब खदान तक पहुंचेगी 3.4 किमी लंबी सड़क

जेपी एसोसिएट्स से आईसीआईसीआई बैंक ने की रिकवरी

Advertisement

शेयर के आखिरी बंद भाव के हिसाब से इस कदम से बैंक की करीब 366 करोड़ रुपये की रिकवरी होगी।

Last Updated- November 14, 2023 | 11:15 PM IST
ICICI Bank के आ सकते हैं उजले दिन, शेयर में 19 फीसदी रिटर्न की उम्मीद Bright days may come for ICICI Bank, 19 percent return expected in shares

मुश्किल में फंसी जयप्रकाश एसोसिएट्स ने अपने कर्ज के बोझ को घटाने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ करार किया है, जिसके तहत लेनदार को 18.9 करोड़ शेयर हस्तांतरित किए जाएंगे, जो बैंक के पास गिरवी रखे हुए थे। शेयर के आखिरी बंद भाव के हिसाब से इस कदम से बैंक की करीब 366 करोड़ रुपये की रिकवरी होगी।

जेपी एसोसिएट्स ने एक्सचेंजों को दी सूचना में कहा है, कंपनी की तरफ से कर्ज घटाने की कोशिश के तहत उसने ट्रस्ट के साथ स्वामित्व वाले कंपनी के 18.93 करोड़ इक्विटी शेयरों को हस्तांतरित करने की खातिर आईसीआईसीआई बैक के साथ सेटलमेंट एग्रीमेंट किया है।

इसमें कहा गया है, इन शेयरों की कीमत का निर्धारण एनएसई के बंद भाव के आधार पर होगा, जो लेनदार के डीमैट खाते में इन शेयरों के वास्तविक हस्तांतरण से एक दिन पहले का बंद भाव होगा।

जेपी एसोसिएट्स के बंद भाव 19.35 रुपये के हिसाब से इन शेयरों की कीमत 366 करोड़ रुपये होगा। इसके परिणामस्वरूप आईसीआईसीआई बैंक की 366 करोड़ रुपये की रिकवरी होगी।

जेपी एसोसिएट्स के ऊपर निजी बैंक का 3,000 करोड़ रुपये कर्ज है, जिसके लिए बैंक ने पूरा प्रावधान किया था।

Advertisement
First Published - November 14, 2023 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement