facebookmetapixel
Advertisement
ITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डरमई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियांदिल्ली की हर प्रॉपर्टी को मिलेगा Aadhaar! जानिए क्या है सरकार का नया Property ID प्लानअब ऑनलाइन बुक कर सकेंगे लगेज: रेलवे ने जारी किए नए नियम, जानिए पूरा प्रोसेस और लिमिटविदेशों में बढ़ रहा भारतीय कंपनियों का निवेश, अब कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी दौड़ में; सिंगापुर फिर बना पहली पसंद

एचडीएफसी बैंक का डिजिटल वाहन ऋण

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:20 AM IST

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपनी डिजिटल वाहन ऋण पेशकश का विस्तार 1,000 शहरों तक करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत वाहन ऋण मात्र 10 सेकेंड में दिया जाता है।
एचडीएफसी बैंक ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। बैंक की यह घोषणा इसलिए मायने रखती है क्योंकि वाहन उद्योग के आंकड़ों से पता चलता है कि कोविड-19 संक्रमण से कम प्रभावित गैर-महानगरीय क्षेत्रों वाहन बिक्री बढ़ी है। वाहन उद्योग से जुड़े लोगों का मानना है कि इस महामारी से अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। सामुदायिक दूरी जैसे अंकुशों की वजह से लोग सार्वजनिक परिवहन के बजाय अपने वाहन का इस्तेमाल करना अधिक पसंद करेंगे। इससे वाहनों की मांग बढ़ेगी।
एचडीएफसी बैंक का यह ऋण उत्पाद जिपड्राइव त्वरित वाहन ऋण ग्राहकों को देशभर के 1,000 शहरों में उपलब्ध होगा। इन शहरों में आंध्र प्रदेश के भीमावरम, उत्तर प्रदेश के हरदोई, केरल के थालासेरी और ओड़िशा के बालासोर जैसे शहर शामिल हैं। एचडीएफसी बैंक का दावा है यह सबसे तेजी से मंजूर होने वाला ऑनलाइन वाहन ऋण है। बैंक ग्राहकों को यह ऋण पहले से मान्य पेशकश के जरिए उपलब्ध कराएगा। बैंक के खुदरा ऋण कारोबार के प्रमुख अरविंद कपिल ने कहा, लॉकडाउन के बाद डिजिटल मंच की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाएगी।

Advertisement
First Published - July 3, 2020 | 1:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement