facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय पुलिस ने किया 5 लाख से ज्यादा फर्जी जीमेल अकाउंट के नेटवर्क का पर्दाफाश, अब गूगल से करेगी पूछताछ‘देश को दें सर्वोच्च प्राथमिकता’, जेन जी और जेन अल्फा से बोलीं सीतारमण, कहा: नेतृत्व संभालने को रहें तैयारRBI की डॉलर-रुपया स्वैप से मिली बड़ी राहत, अब टिकाऊ और बिना कर्ज वाली विदेशी पूंजी पर जोर जरूरीवैश्विक व्यापार नीतियों में बढ़े विरोधाभास, अमेरिका-चीन से भारत तक दोहरे मानदंडों ने बढ़ाई चिंताEditorial: UPI को टिकाऊ बनाने की नई कोशिश, ₹2,000 से ऊपर के भुगतान पर चार्ज लागूकच्चे तेल की तेजी और अमेरिकी यील्ड बढ़ने से शेयर बाजार धड़ाम, निफ्टी 279 अंक और सेंसेक्स 778 अंक टूटाटाटा संस की लिस्टिंग से पहले RBI ने उठाया बड़ा कदम, संभावित कानूनी चुनौती को लेकर बॉम्बे HC में कैविएट दायरMeta साझा करेगी बाल यौन शोषण से जुड़े खातों की जानकारी, भारत में ऐसा करने वाली पहली सोशल मीडिया कंपनीफ्लिपकार्ट ने त्योहारी मांग के लिए खोले 2.5 लाख रोजगार के मौके, 60% नौकरियां डिलिवरी मेंPhonePe की अगले दशक की योजना, भुगतान से निवेश और कर्ज तक बढ़ेगा कारोबार

ई-कॉमर्स रिव्यू पर दिशानिर्देश जल्द

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:10 AM IST

ई-कॉमर्स और अन्य प्लेटफॉर्मों पर सभी उत्पादों व सेवाओं के लिए फर्जी रिव्यू पोस्ट करने को लेकर केंद्र सरकार इस सप्ताह दिशानिर्देश जारी करेगी। सूत्रों ने कहा कि दिशानिर्देश में कंपनियों को निर्देश दिया जा सकता है कि वे रिव्यू करने वालों से पहचान का ब्योरा मांगें, जिसमें बिल, दस्तावेज, फोटो और वीडियो शामिल हैं, जिससे केवाईसी की विधि के मुताबिक उसकी फिर से जांच की जा सके। सूत्रों का कहना है कि ई-कॉमर्स कंपनियों को यह भी कहा जाएगा कि वे अन-वैरीफायड ग्राहकों व समीक्षा करने वालों को हटाएं और ऐसा करने में विफल रहने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
दिशानिर्देशों में उल्लिखित नियम शुरुआत में स्वैच्छिक होंगे, लेकिन अगर कंपनियां दिशानिर्देशों का पालन नहीं करती हैं तो कुछ समय बाद अनिवार्य किया जाएगा। जून में गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर भारतीय मानक ब्यूरो ने दिशानिर्देश तैयार किए हैं। समिति में सभी हिस्सेदारों- एडजवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल आफ इंडिया, कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल थे।

प्रतिस्पर्धी कंपनियों के खिलाफ भुगतान वाले नेगेटिव रिव्यू की स्थिति में ई-कॉमर्स कंपनियों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। बीआईएस के नियमों का पालन न करने पर यह जुर्माना 10 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक हो सकता है।
 

Advertisement
First Published - November 20, 2022 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement