facebookmetapixel
Advertisement
Fusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUS Birthright Citizenship: ट्रंप का नया दांव, भारतीयों पर क्या होगा असर? H-1B और Visitor Visa का समझें पूरा ग​णितनए ग्राहक जोड़ने की तैयारी में Swiggy, Toing के जरिए Gen Z पर दांव; शेयर पर 54% तक का टारगेटMDR लागू हुआ तो UPI से लेनदेन होगा महंगा? ग्राहक या दुकानदार किस पर पड़ेगा बोझ, वित्त मंत्री ने क्या कहाLIC के नए कारोबार से मुनाफा 61% उछला, ब्रोकरेज बुलिश; शेयर में 42% तक तेजी की उम्मीदHero MotoCorp Q1: हाई बेस से मुनाफे पर दबाव, 17% की गिरावट; बिक्री में 23% की दमदार बढ़तGold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिएBrent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिमDefence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?

ओएफएस के जरिये सेल में 10 प्रतिशत हिस्सा बेचेगी सरकार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:51 AM IST

सरकार ऑफर फोर सेल (ओएफएस) के जरिये स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) में 10 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचगी। इस हिस्सेदारी बिक्री से सरकार को 2,600 करोड़ रुपये हासिल होने की संभावना है।
सरकार सबसे बड़ी इस्पात निर्माण कंपनियों में से एक सेल में 20.65 करोड़ शेयर या 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है। यह बिक्री 64 प्रति शेयर के भाव पर बेची जाएगी। सरकार ने निर्गम को ज्यादा आवेदन मिलने की स्थिति में अतिरिक्त 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी खुला रखा है। इस बिक्री के बाद सरकार की हिस्सेदारी सेल में 75 प्रतिशत से घटकर 65 प्रतिशत रह जाएगी, बशर्ते कि ग्रीनशू विकल्प के तहत बिक्री की जाए।
इस्पात निर्माता में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री से सरकार को विनिवेश प्राप्तियों में 2,600 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।
यह निर्गम गैर-खुदरा निवेशकों के लिए 14 जनवरी और खुदरा निवेशकों के लिए 15 जनवरी को खुलेगा। इस्पात मंत्रालय के अधीन आने वाली सेल की सालाना कच्चा इस्पात उत्पादन क्षमता 2.14 करोड़ टन की है।
बाजार के रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंचने से सरकार तेजी से हिस्सेदारी बिक्री के मार्ग पर बढ़ रही है, क्योंकि वह चालू वित्त वर्ष के लिए 1.2 लाख करोड़ रुपये का अपना महत्वाकांक्षी लक्ष्य पूरा करने की कोशिश कर रही है। सरकार को आईआरएफसी आईपीओ से करीब 1,500 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है, जिसे 18 जनवरी को पेश किया जाएगा। प्रमुख निवेशकों के लिए आवंटन वाला यह पहला आईपीओ होगा।
मौजूदा वित्त वर्ष के लिए दीपक के लक्ष्य में भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ और आईडीबीआई में हिस्सेदारी बिक्री भी शामिल है जिसके साथ ही कुल लक्ष्य बढ़कर 2.1 लाख करोड़ रुपये हो गया है। एलआईसी के आईपीओ और आईडीबीआई में हिस्सेदारी बिक्री इस साल पूरा होने की संभावना नहीं दिख रही है। सरकार ने विनिवेश प्राप्तियों में अभी सिर्फ 13,844.5 करोड़ रुपये ही जुटाए हैं।

Advertisement
First Published - January 13, 2021 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement