facebookmetapixel
Advertisement
Alpine Texworld IPO: ₹126 करोड़ का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला; निवेश से पहले जानें प्राइस, लॉट साइज, GMP और अहम डिटेल्सSBI Funds IPO: आज से सब्सक्रिप्शन खुला, ग्रे मार्केट से क्या है संकेत? एंकर निवेशकों से जुटाए ₹2,663 करोड़Hormuz Attack: होर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय घायलShriram Finance से PNB Housing तक: NBFC सेक्टर की वापसी तय? ब्रोकरेज ने चुने ये 19 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी! जानिए MCX और ग्लोबल मार्केट में आज का ताजा भावपुरानी कारों की खरीद-बिक्री का बाजार तेजी से हो रहा डिजिटल, आगे की ग्रोथ स्टोरी और दिलचस्पStock Market Update: बाजार में शानदार रिकवरी! सेंसेक्स ने दिन के निचले स्तर से 300 अंक की लगाई छलांग, निफ्टी 24,100 के पार; Welspun Corp के शेयर 4% चढ़ेहोर्मुज संकट के बीच तेल में फिर उछाल, WTI 79 डॉलर और ब्रेंट 84 डॉलर के पार; प्लैटिनम में दबावStocks to Buy Today: कोटक सिक्योरिटीज ने बताए 2 दमदार शेयर, जानें टारगेट प्राइस और निवेश की वजहInsurance Stocks: SBI Life से LIC तक… किस इंश्योरेंस कंपनी ने जून तिमाही में की सबसे ज्यादा कमाई?

गेल का शुद्ध मुनाफा 170 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:04 AM IST

सरकारी गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड ने कहा है कि चौथी तिमाही के दौरान उसके शुद्ध लाभ में 170 फीसदी की दमदार वृद्धि दर्ज की गई।
कॉरपोरेट कर की दर में कमी किए जाने से पेट्रोकेमिकल और प्राकृतिक गैस कीमतों में गिरावट को थामने में मदद मिली।
गेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज जैन ने संवाददाताओं से कहा कि जनवरी से मार्च 2020 तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 169 फीसदी बढ़कर 3,018.20 करोड़ रुपये अथवा 6.69 रुपये प्रति शेयर हो गया। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 1,122.23 करोड़ रुपये अथवा 2.49 रुपये प्रति शेयर का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
जैन ने कहा कि कंपनी ने कम कॉरपोरेट कर दरों का विकल्प चुना। इससे पेट्रोकेमिकल, तरल हाइड्रोकार्बन और प्राकृतिक गैस कीमतों में गिरावट को थामने में मदद मिली।
ऊर्जा कीमतों में गिरावट के अलावा कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के प्रकोप की रोकथाम के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन से भी कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन को झटका लगा। इस दौरान उद्योगों का परिचालन बंद होने से मांग में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।
जैन ने कहा कि प्राकृतिक गैस की मांग में अप्रैल के दौरान 30 फीसदी की गिरावट आई।

Advertisement
First Published - June 25, 2020 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement