facebookmetapixel
Advertisement
Alpine Texworld IPO: ₹126 करोड़ का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला; निवेश से पहले जानें प्राइस, लॉट साइज, GMP और अहम डिटेल्सSBI Funds IPO: आज से सब्सक्रिप्शन खुला, ग्रे मार्केट से क्या है संकेत? एंकर निवेशकों से जुटाए ₹2,663 करोड़Hormuz Attack: होर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय घायलShriram Finance से PNB Housing तक: NBFC सेक्टर की वापसी तय? ब्रोकरेज ने चुने ये 19 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी! जानिए MCX और ग्लोबल मार्केट में आज का ताजा भावपुरानी कारों की खरीद-बिक्री का बाजार तेजी से हो रहा डिजिटल, आगे की ग्रोथ स्टोरी और दिलचस्पStock Market Update: बाजार में शानदार रिकवरी! सेंसेक्स ने दिन के निचले स्तर से 300 अंक की लगाई छलांग, निफ्टी 24,100 के पार; Welspun Corp के शेयर 4% चढ़ेहोर्मुज संकट के बीच तेल में फिर उछाल, WTI 79 डॉलर और ब्रेंट 84 डॉलर के पार; प्लैटिनम में दबावStocks to Buy Today: कोटक सिक्योरिटीज ने बताए 2 दमदार शेयर, जानें टारगेट प्राइस और निवेश की वजहInsurance Stocks: SBI Life से LIC तक… किस इंश्योरेंस कंपनी ने जून तिमाही में की सबसे ज्यादा कमाई?

भारत में निवेश बढ़ाएगी फॉक्सकॉन

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 9:15 AM IST

ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन भारत में और निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी अगले कुछ महीनों में इस संबंध में विस्तृत जानकारी के साथ घोषणा कर सकती है। अनुबंध आधारित विनिर्माण करने वाली विश्व की इस सबसे बड़ी कंपनी का मानना है कि भारत में उसके लिए काफी अनुकूल परिदृश्य दिख रहा है। फॉक्सकॉन भारत में ऐपल और श्याओमी के लिए स्मार्टफोन का उत्पादन पहले ही कर रही है। हालांकि मार्च में कोरोनावायरस के प्रकोप के मद्देनजर उसने तत्काल उत्पादन रोक दिया था।
कंपनी के चेयरमैन ल्यू यंग ने फॉक्सकॉन की वार्षिक आम बैठक के दौरान कहा कि भारत में कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण फिलहाल परिचालन प्रभावित होने के बावजूद आगे विकास के लिए जबरदस्त अवसर दिख रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘हम वहां अगला कदम बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और संभवत: कुछ महीनों में हम अपनी वेबसाइट पर अगले कदमों का खुलासा कर सकते हैं। हम वहां और निवेश करेंगे।’ हालांकि उन्होंने भारत में कारोबारी परिदृश्य के
लिए कंपनी के दृष्टिकोण अथवा विस्तृत योजनाओं का खुलासा नहीं किया। जनवरी से मार्च की अवधि में फॉक्सकॉन के मुनाफे में दो दशकों में सबसे अधिक गिरावट आई। कोरोनावायरस प्रकोप के कारण चीन में कंपनी को अपना विनिर्माण रोकना पड़ा जबकि ऐपल जैसे ग्राहकों से मांग में नरमी रही।

Advertisement
First Published - June 23, 2020 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement