facebookmetapixel
Advertisement
भारत-फ्रांस आर्थिक रिश्तों को नई गति देने 4 दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणशांति समझौते के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य नहीं हुई जहाजों की आवाजाही, पूरी बहाली में लग सकते हैं तीन महीनेखामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए ईरान का कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण‘विजय’ मंत्र के साथ सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने संभाली कमान, कहा- भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयाररंगमंच के आकाश से टूटा सितारा: विजया मेहता नहीं रहीं, कला जगत में शोक की लहर Editorial: कच्चा तेल सस्ता, लेकिन वैश्विक वित्तीय जोखिम अब भी भारत के लिए चुनौतीम्युचुअल फंड बनाम विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर बहस और जमीनी हकीकतश्रम आय को नहीं, तो पूंजीगत लाभ को भी विशेष कर रियायत क्यों?सेबी का शिकंजा: पंप-एंड-डंप स्कीम में 222 इकाइयों पर प्रतिबंध, ₹47.7 करोड़ का जुर्मानामई के उच्चस्तर के बाद जून में घटा कैश मार्केट में टर्नओवर, F&O कारोबार में बढ़त बरकरार

अफवाहों के घेरे में एडुकॉम्प

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:40 PM IST

सॉफ्टवेयर कंपनी एडुकॉम्प सॉल्यूशंस के शेयरों में करीब 22 फीसदी की गिरावट के बाद कंपनी की ओर से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से इस मामले की शिकायत की है।
उल्लेखनीय है कि कंपनी के खातों में हेराफेरी की अफवाह से शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कंपनी के सीईओ शांतुन प्रकाश ने कहा कि शेयरधारकों के हितों के लिए सरकार और संबंधित संस्थाएं इस मामले की जांच करें, क्योंकि कंपनी की छवि को धूमिल करने के लिए किसी ने खातों में हेराफेरी की अफवाह फैलाई है।
दरअसल, कंपनी के खिलाफ यह अफवाह है कि उसने खातों में कंपनी के मुनाफे को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया है। इस बीच, कंपनी की ओर से इस मामले से संबंधित सभी रिपोर्ट स्टॉक एक्सचेंज को मुहैया करा दिया गया है।
एडुकॉम्प के प्रबंध निदेशक शांतनु प्रकाश ने बताया कि कंपनी के खिलाफ कुछ ब्रोकरों ने मिलकर साजिश रची है और खातों में हेराफेरी की अफवाह फैलाई है। सत्यम मामले की गंभीरता से सबक लेते हुए सरकार अब एडुकॉम्प पर भी नजर रख रही है।
कंपनी मामलों के मंत्री प्रेमचंद गुप्ता ने बुधवार को कहा कि सरकार इस बारे में कंपनी से जानकारी हासिल करेगी। दरअसल, कुछ ब्रोकरों ने शिकायत की कि कंपनी ने शेयरों के दाम चढ़ाने के लिए कंपनी के खातों में फर्जीवाड़ा किया है। गुप्ता ने कहा कि सरकार इस मामले पर पूरी नजर रख रही है और जरूरी होने पर कदम भी उठाएगी।
-कंपनी ने की आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत
-खातों में हेराफेरी की चर्चा, लेकिन कंपनी ने इसे गलत बताया
-सरकार कर सकती है इस मामले की जांच

Advertisement
First Published - January 21, 2009 | 5:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement