facebookmetapixel
Advertisement
Fusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUS Birthright Citizenship: ट्रंप का नया दांव, भारतीयों पर क्या होगा असर? H-1B और Visitor Visa का समझें पूरा ग​णितनए ग्राहक जोड़ने की तैयारी में Swiggy, Toing के जरिए Gen Z पर दांव; शेयर पर 54% तक का टारगेटMDR लागू हुआ तो UPI से लेनदेन होगा महंगा? ग्राहक या दुकानदार किस पर पड़ेगा बोझ, वित्त मंत्री ने क्या कहाLIC के नए कारोबार से मुनाफा 61% उछला, ब्रोकरेज बुलिश; शेयर में 42% तक तेजी की उम्मीदHero MotoCorp Q1: हाई बेस से मुनाफे पर दबाव, 17% की गिरावट; बिक्री में 23% की दमदार बढ़तGold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिएBrent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिमDefence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?

कोल इंडिया 30 फीसदी अधिक खर्च करेगी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:51 AM IST

कोयला खनन करने वाली सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने पूंजीगत खर्च में 3,000 करोड़ रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। कंपनी अपने अपने इतिहासा में पहली बार पूंजीगत खर्च में वृद्धि की है। इस बढ़ोतरी के साथ ही चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी का पूंजीगत खर्च बढ़कर 13,000 करोड़ रुपये हो जाएगा।
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान पूंजीगत खर्च में वृद्धि किए जाने से कोल इंडिया सार्वजनिक उपक्रमों के बीच सबसे अधिक खर्च करने वाली कंपनी बन जाएगी। अतिरिक्त 3,000 करोड़ रुपये की नई पूंजीगत खर्च योजना के तहत सबसे अधिक कोयला उत्पादन करने वाली कोल इंडिया की सहायक इकाई साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के लिए 800 करोड़ रुपये और उसके बाद कोल इंडिया मुख्यालय के लिए 585 करोड़ रुपये और महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के लिए 550 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च शामिल है। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के लिए 460 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च शामिल है।
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘कोल इंडिया ने पूंजीगत खर्च के लिए भूमि अधिग्रहण, भारी अर्थ मूविंग मशीनरी की खरीद, रेल बुनियादी ढांचे के उन्नयन एवं खदान विकास की पहचान की है।’ उन्होंने कहा कि अप्रैल से दिसंबर 2020 के दौरान कंपनी पूंजीगत खर्च के लिए अपने मूल बजट में से 78 फीसदी हिस्से का उपयोग कर लिया है।
अधिकारी ने कहा, ‘कोल इंडिया को मंत्रालय ने निर्देश दिया था कि दिसंबर 2020 के अंत तक 7,500 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च उपयोग को हासिल कर लिया जाए। इसके मुकाबले वास्तविक पूंजीगत खर्च उपयोगिता 7,801 करोड़ रुपये की रही जो 301 करोड़ रुपये अधिक है।’

Advertisement
First Published - January 13, 2021 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement