बर्जर पेंट्स के मार्जिन पर चिंताओं के बादल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 4:12 AM IST

बर्जर पेंट्स ने मार्च तिमाही में उम्मीद से बेहतर वित्तीय परिणाम दर्ज किया और एशियन पेंट्स तथा कनसाई नेरोलैक जैसी प्रतिस्पर्धियों को कामत दी। कंपनी की राजस्व वृद्घि एक साल पहले की तिमाही के मुकाबले 49.5 प्रतिशत पर रही जो एशियन पेंट्स (43 प्रतिशत) और कनसाई नेरोलैक (35 प्रतिशत) द्वारा दर्ज आंकड़े के मुकाबले बेहतर रही।
विश्लेषकों को कंपनी की बिक्री वृद्घि 55 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो एशिय पेंट्स के 48 प्रतिशत के मुकाबले ज्यादा है, हालांकि उसकी आधार तिमाही वृद्घि -7 प्रतिशत पर बाजार दिग्गज के 2 प्रतिशत के मुकाबले कमजोर है। हालांकि दो वर्षीय आधार पर, बर्जर की घरेलू बिक्री वृद्घि एशियन पेंट्स के मुकाबले कुछ कम है।
एमके रिसर्च के अशित देसाई का कहना है कि दोनों कंपनियों की वृद्घि के रुझान घरेलू व्यवसाय में बदलाव के समान हैं जिससे मजबूत ग्रामीण वृद्घि, महानगरों में अच्छा सुधार और असंगठित क्षेत्र से बाजार भागीदारी हासिल होने का संकेत मिलता है। हालांकि ब्रोकरों का मानना है कि बिक्री के ये रुझान टिकाऊ नहीं हैं और वित्त वर्ष 2022 में इनमें कुछ नरमी आ सकती है। हालांकि बाजार को जिस कारक ने आश्चर्यचकित किया, वह था सकल मार्जिन प्रदर्शन। इस मार्जिन में एशियन पेंट्स के लिए 260 आधार अंक की बड़ी गिरावट के मुकाबले कुछ सुधार देखा गया। बेहतर उत्पादन मिश्रण, औद्योगिक सेगमेंट में कीमत वृद्घि और कुछ इन्वेंट्री बढ़त से बेहतर सकल मार्जिन को बढ़ावा मिला।
हालांकि बर्जर पेंट्स के लिए सकल मुनाफा वृद्घि और महत्वपूर्ण परिचालन दक्षता के बावजूद उसके परिचालन मुनाफा स्तर पर इसका ज्यादा सकारात्मक असर देखने को नहीं मिला और मार्जिन वृद्घि 118 आधार अंक तक सीमित रही। विज्ञापन और प्रोत्साहन लागत के तौर पर अन्य खर्च में 63 प्रतिशत तक की सालाना वृद्घि दर्ज की गई जिससे मुनाफे में नरमी देखी गई। जेएम फाइनैंशियल के रिचर्ड लियू और विकी पंजाबी का मानना है कि ज्यादा खर्च की जरूरत थी, क्योंकि पेंट सेगमेंटों में प्रतिस्पर्धी तीव्रता बढ़ी है।

First Published : May 30, 2021 | 11:03 PM IST