facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

BCL Industries के निदेशक मंडल ने 201 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 2:42 PM IST
investment

बीसीएल इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल ने तरजीही आधार पर वारंट जारी कर 201 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बीसीएल इंडस्ट्रीज भारत समेत समूचे दक्षिण एशिया में एकीकृत डिस्टिलरी इथेनॉल संयंत्र वाली एकमात्र कंपनी है।

बीसीएल इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ”निदेशक मंडल ने 360 रुपये प्रति वारंट के निर्गम मूल्य पर 10 रुपये के अंकित मूल्य के 55,83,334 पूर्ण-परिवर्तनीय वारंट जारी करने की मंजूरी दी है। यह नकदी के तौर पर 201,00,00,240 रुपये बैठता है।”

बयान के अनुसार, निदेशक मंडल ने ‘पूंजी जुटाने वाली समिति’ के गठन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। यह समिति निर्णय लेने, बीसीएल द्वारा प्रस्तावित पूंजी जुटाने के संबंध में उत्पन्न होने वाले किसी भी मुद्दे को हल करने और आवश्यकतानुसार मध्यस्थों, विशेषज्ञों और अन्य पेशेवरों को नियुक्त करने के लिए प्रभारी होगी। कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा अनुमोदित प्रस्तावों पर शेयरधारकों की सहमति लेने के लिए नौ फरवरी को एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) होने वाली है।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 2:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement