facebookmetapixel
Advertisement
ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज का ₹700 करोड़ का IPO खुला, GMP ₹50!! लिस्टिंग पर 61% मुनाफे का संकेत, जानें निवेश करना सही है या नहींसोना 836 रुपये उछला, चांदी में 3,361 रुपये की बड़ी तेजी: जानें आज का ताजा भाव53 IPO का हाल: 40 ने दिया फायदा, 13 इश्यू प्राइस से नीचे; इन शेयरों पर एक्सपर्ट का दांवतेल कंपनियों में कौन बेहतर: OMC, अपस्ट्रीम या रिफाइनरी? ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकIPO Market 2026: NSE, PhonePe समेत 239 कंपनियां IPO की कतार में, क्या दूसरी छमाही में शेयर बाजार में आएगा बंपर मौका?Opening Bell: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Nifty 24,250 के आसपास; IT और Auto शेयरों में तेजीसोना-क्रूड के बाद अब बिजली में भी ट्रेडिंग! कैसे काम करता है इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स?होर्मुज से तनाव घटने के संकेत, कच्चे तेल में नरमी; WTI 82 डॉलर के नीचेStocks To Watch Today: BEL को ₹730 करोड़ के ऑर्डर, Vedanta पर बड़ा अपडेट; आज ये शेयर रहेंगे फोकस मेंकृति सैनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर विवाद, आभूषण ब्रांड जीवा ने हटाया

बजाज आलियांज देगी 1,156 करोड़ बोनस

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:51 AM IST

निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2021 के लिए अपने 12 लाख पॉलिसीधारकों को 1,156 करोड़ रुपये बोनस देने का ऐलान किया है। बोनस की रकम में 315 करोड़ रुपये का एकमुश्त बोनस शामिल है, जो सामान्य बोनस से ऊपर होगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह लगातार 20वां वर्ष है जब कंपनी ने बोनस की घोषणा की है।
घोषित बोनस उन पॉलिसियों पर लागू होगी जो 31 मार्च 2021 तक चालू हालत में हैं और जिसके लिए ग्राहक लगातार प्रीमियम दे रहे हैं। वहीं एकमुश्त विशेष बोनस और रेग्युलर रिविजनरी बोनस परिपक्वता के समय या पॉलिसीधारकों की मौत होने पर दिया जाएगा।
बोनस, लाभ का हिस्सा है, जो पॉलिसीधारकों को दिया जाता है और यह उनके गारंटेड मैच्युरिटी बेनिफिट में जोड़ा जाता है। इस तरह से ग्राहक का कोष बढ़ता है। बजाज अलियांज लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक व सीईओ तरुण चुघ ने कहा, हमारे कर्मचारियों व हमारे ग्राहकों के जीवन का लक्ष्य हमारी अहम प्राथमिकता बनी हुई है क्योंंकि हम ऐसे मुश्किल समय में सामूहिक रूप से आगे बढ़ रहे हैं।
कुछ दिन पहले आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 21 के लिए सभी पात्र भागीदार पॉलिसीधारकों के लिए पिछले वित्त वर्ष से 10 प्रतिशत अधिक 867 करोड़ रुपये के वार्षिक बोनस की घोषणा की है, जो इस बीमा कंपनी द्वारा घोषित किया जाने वाला अब तक का सबसे अधिक बोनस है।

Advertisement
First Published - June 9, 2021 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement