facebookmetapixel
Advertisement
US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Today: GIFT Nifty 130 अंक उछला, ईरान के हमले से तेल में 4% की आग; बाजार में आज क्या होगा?Rupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाब

बैजूज का मूल्यांकन 11.1 अरब डॉलर पार

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 1:21 AM IST

एडटेक कंपनी बैजूज ने एक नए दौर के वित्त पोषण के तहत ब्लैकरॉक, सैंड्स कैपिटल और अल्केऑन कैपिटल से रकम जुटाई है।  इस दौर में उसके मौजूदा निवेशक जनरल अटलांटिक, आउल वेंचर्स और टाइगर ग्लोबल भी भाग ले रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह वित्त पोषण इस महीने के आरंभ में सिल्वर लेक के नेतृत्व वाले 50 करोड़ डॉलर के वित्त पोषण दौर का हिस्सा है। सूत्रों ने यह भी बताया कि अब बेंगलूरु की इस कंपनी का मूल्यांकन 10.8 अरब डॉलर से बढ़कर 11.1 अरब डॉलर हो गया है।
हालांकि कंपनी ने इस खबर की पुष्टि की है लेकिन उसने जुटाई गई रकम और मूल्यांकन के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार किया।
बैजूज के संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी बैजू रवींद्रन ने कहा, ‘हम ब्लैकरॉक, सैंड्स कैपिटल और अल्केऑन को अपने भागीदार के रूप में स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।’ उन्होंने कहा, ‘चूंकि हम व्यक्तिगत शिक्षण समाधान तैयार करना जारी रखेंगे और ऐसे में इस प्रकार की साझेदारी से प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा के जरिये वैश्विक लर्निंग परिदृश्य में बदलाव लाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है। हमारे मौजूदा निवेशकों का निरंतर समर्थन से हमारे और हमारे मिशन में उनका विश्वास झलकता है।’
पिछले कुछ महीनों के दौरान बैजूज ने जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है। लॉकडाउन के बाद इसने अपने प्लेटफॉर्म पर 2.5 करोड़ से अधिक नए छात्रों को जोड़ा है। आज इस ऐप पर 7 करोड़ से अधिक पंजीकृत छात्र हैं और वार्षिक सब्सक्रिप्शन भुगतान वाले छात्रों की संख्या करीब 45 लाख है। बैजूज ने स्कूली शिक्षा के बाद छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए व्यापक ऑनलाइन ट््यूटोरियल प्रोग्राम- बैजूज क्लासेस को भी लॉन्च किया है।

Advertisement
First Published - September 24, 2020 | 1:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement