facebookmetapixel
Advertisement
भारत के मजबूत बफर्स बाजारों को संभाल सकते हैं, लेकिन ज्यादा टाले नहीं जा सकते कठिन आर्थिक फैसलेExit Poll 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, केरल में UDF आगे, असम में NDA की वापसी के संकेतसोयाबीन उद्योग ने सरकार से खाद्य तेलों के लिए मानक पैकेजिंग बहाल करने की मांग कीKotak MF ने SIF स्ट्रैटेजी को दी रफ्तार, कल्पेश जैन को बनाया फंड मैनेजर; ‘Infinity’ ब्रांड के तहत आएगी स्कीमGold का बदला गेम! ज्वेलरी से मोहभंग, निवेश की लगी होड़Ganga Expressway: 6 लेन, 12 जिले, 594 किमी लंबाई; जानिए UP के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे की खासियतेंAdani Power Q4FY26 results: मुनाफा 64% उछलकर ₹4,271 करोड़ पर, रेवेन्यू लगभग स्थिरVedanta Q4 Results: वेदांत ने तोड़े रिकॉर्ड, मुनाफा 92% उछला; निवेशकों को 1100% डिविडेंड का तोहफाQuant MF ने उतारा नया SIF, सेक्टर रोटेशन स्ट्रैटेजी पर फोकस; किसे करना चाहिए निवेश?कच्चा तेल $120 हुआ तो भारत की GDP ग्रोथ 6% तक गिरने का खतरा, महंगाई भी बढ़ सकती है

पतंजलि का बड़ा दांव! बीमा बाजार में टक्कर देने को तैयार बाबा रामदेव की कंपनी

Advertisement

Magma General Insurance में हिस्सेदारी बेचने वालों में Senoti Properties प्रमुख नाम है, जो अदार पूनावाला और Rising Sun Holdings की जॉइंट वेंचर कंपनी है।

Last Updated- March 14, 2025 | 12:25 PM IST
Patanjali
Representative Image

योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद अब बीमा सेक्टर में भी कदम रख चुकी है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने मैग्मा जनरल इंश्योरेंस (Magma General Insurance) में बहुमत हिस्सेदारी खरीद ली है।

इस अधिग्रहण के बाद, पतंजलि आयुर्वेद मैग्मा जनरल इंश्योरेंस की प्रमोटर कंपनी बन जाएगी। यह डील पतंजलि के बिजनेस पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी, जो अभी तक मुख्य रूप से हेल्थकेयर और फूड प्रोडक्ट्स तक सीमित था।

पतंजलि के अलावा SR फाउंडेशन, RITI फाउंडेशन, RR फाउंडेशन, सुरुचि फाउंडेशन और स्वाति फाउंडेशन ने भी मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में हिस्सेदारी खरीदी है।

Magma General Insurance में हिस्सेदारी बेचने वालों में Senoti Properties प्रमुख नाम है, जो अदार पूनावाला और Rising Sun Holdings की जॉइंट वेंचर कंपनी है। सौदे से पहले Senoti Properties की कंपनी में 74.5% हिस्सेदारी थी।

इसके अलावा, Celica Developers, Jaguar Advisory Services, केकी मिस्त्री, Atul DP Family Trust, Shahi Sterling Exports और QRG Investments and Holdings ने भी अपनी हिस्सेदारी बेची है।

इस डील के बाद Magma General Insurance को पतंजलि आयुर्वेद के मजबूत ग्राहक आधार का लाभ मिल सकता है, जिससे उसे नए उपभोक्ता जोड़ने में मदद मिलेगी।

योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद अब जनरल इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखने जा रही है। इस सेक्टर में पहले से ही LIC, HDFC लाइफ, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ और SBI लाइफ जैसी बड़ी कंपनियां मौजूद हैं। पतंजलि का यह कदम प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकता है। कंपनी पहले से ही एफएमसीजी, आयुर्वेद और हेल्थकेयर सेक्टर में अपनी मजबूत पकड़ रखती है, और अब इंश्योरेंस मार्केट में भी एंट्री कर रही है।

Advertisement
First Published - March 14, 2025 | 12:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement