facebookmetapixel
Advertisement
LIC Share Crash: सरकार ने शुरू किया OFS, 8% टूटे शेयर; खरीदने का मौका या बढ़ेगा जोखिम?Dhoot Transmission IPO: 10 अगस्त से लगा सकेंगे पैसा, जानें क्या है कंपनी की पूरी तैयारीAegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमा

एमेजॉन वेब डेटा केंद्र पर करेगी बड़ा निवेश

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:31 PM IST

एमेजॉन वेब सर्विजेस (एडब्ल्यूएस) 20,761 करोड़ रुपये के निवेश से भारत में अपने दूसरे डेटा केंद्र क्षेत्र की स्थापना करेगी। इस केंद्र की स्थापना तेलंगाना में की जाएगी और इसके 2022 के मध्य तक चालू होने की उम्मीद है।
एडब्ल्यूएस ने हालांकि इस निवेश प्रस्ताव की धनराशि के बारे में ब्यौरा नहीं दिया, लेकिन तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के टी रामा राव ने शु्क्रवार को कहा कि एडब्ल्यूएस कई डेटा केंद्रों की स्थापना के लिए तेलंगाना में 2.77 अरब अमेरिकी डॉलर (20,761 करोड़ रुपये) निवेश करेगी। एडब्ल्यूएस एमेजॉन द्वारा पेश किया जाने वाला क्लाउड प्लेटफॉर्म है। राव ने ट्वीट किया, तेलंगाना के इतिहास में सबसे बड़े एफडीआई के बारे में बताते हुए हमें खुशी हो रही है। कई बैठकों के बाद एडब्ल्यूएस ने तेलंगाना में कई डेटा केंद्रों की स्थापना के लिए 20,761 करोड़ रुपये (2.77 अरब डॉलर) के निवेश को अंतिम रूप दिया है। एडब्ल्यूएस क्लाउड, हैदराबाद क्षेत्र के 2022 में शुरू होने की उम्मीद है। एक विज्ञप्ति के मुताबिक राव ने अपनी दावोस यात्रा के दौरान एडब्ल्यूएस के अधिकारियों के साथ बैठक की थी और इसके बाद ही इस निवेश को लेकर सहमति बनी। एमेजॉन इंटरनेट सेवा के अध्यक्ष वाणिज्यिक कारोबार (एडब्ल्यूएस भारत और दक्षिण एशिया) पुनीत चंडोक ने कहा, नया एडब्ल्यूएस एशिया प्रशांत (हैदराबाद) क्षेत्र अधिक डेवलपर, स्टार्टअप और उद्यमों के साथ ही सरकार, शिक्षा क्षेत्र और गैर-लाभकारी संगठनों को अपने ऐप्लिकेशन चलाने में सक्षम करेगा।

Advertisement
First Published - November 7, 2020 | 1:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement