facebookmetapixel
Advertisement
Sun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डरमई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियांदिल्ली की हर प्रॉपर्टी को मिलेगा Aadhaar! जानिए क्या है सरकार का नया Property ID प्लानअब ऑनलाइन बुक कर सकेंगे लगेज: रेलवे ने जारी किए नए नियम, जानिए पूरा प्रोसेस और लिमिटविदेशों में बढ़ रहा भारतीय कंपनियों का निवेश, अब कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी दौड़ में; सिंगापुर फिर बना पहली पसंदयूरोप में डीजल संकट गहराया, Reliance ने बढ़ाया एक्सपोर्ट; ब्राजील को भी रिकॉर्ड सप्लाईVedanta Share: Hindustan Zinc के दम पर दौड़ेगा शेयर? Q1 के बाद ब्रोकरेज ने जारी किए नए टारगेटGold silver price today: सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसली

एमेजॉन की विशेष पेशकश

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:30 PM IST

छोटे कारोबारों के लिए दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन के मार्केटप्लेस- एमेजॉन बिज़नेस ने शनिवार से शुरू हो रही अपनी ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ सेल में कारोबारी खरीदारों के लिए बहुत सी विशेष डील की घोषणा की है। कंपनी की यह सबसे बड़ी सेल है, जो एक महीने तक चलेगी। प्राइम मेंबर्स के लिए सेल शुक्रवार से ही शुरू हो गई है।
ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान एमेजॉन बिज़नेस के ग्राहक नए उतारे गए उत्पाद खरीद सकेंगे, जिनके लिए उन्हें जीएसटी बिल भी मिलेगा। वे कंपनी उपहारों के लिए बनाए गए विशेष स्टोर से खरीदारी कर सकते हैं। वे विभिन्न कारोबारी उपयोगों जैसे घर से काम, अपने कार्यालय परिसर को फिर से खोलने की योजना और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा एवं स्वच्छता उत्पादों की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। इन उत्पादों में लैपटॉप, प्रिंटर नेटवर्क डिवाइस, डीप फ्रीजर, कार्यालय का इलेक्ट्रॉनिक्स आदि शामिल हैं। ये उत्पाद बोट, लेनोवो, एप्सन और फिलिप्स आदि शीर्ष ब्रांडों के हैं।
कंपनी कारोबारी ग्राहकों के लिए उपयोगी एचपी, लेनोवो और डेल आदि ब्रांडों के व्यावसायिक लैपटॉप पर 30 फीसदी तक की छूट दे रही है। व्यावसायिक उपयोग के प्रिंटर पर 30 फीसदी तक की छूट दी रही है। ये प्रिंटर कैनन, एचपी और एप्सन जैसे ब्रांडों के हैं और कारोबारी ग्राहकों के लिए उपयुक्त हैं। इसके अलावा टेलीविजन और अप्लायंस पर 65 फीसदी तक की छूट मुहैया कराई जा रही है।
एमेजॉन बिज़नेस के निदेशक पीटर जॉर्ज ने कहा, ‘इस साल की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल हमारे एमएसएमई ग्राहकों के लिए अपनी कारोबारी खरीद में बड़ी बचत करने और अपनी लागत घटाने का मौका है क्योंकि वे साल के बचे हुए महीनों में कारोबार को बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमने सभी श्रेणियों के शीर्ष ब्रांडों के जीएसटी के साथ आने वाले उत्पादों पर कुछ बढिय़ा डील और ऑफर तैयार करने के लिए अपने विक्रेताओं के साथ काम किया है।’

Advertisement
First Published - October 17, 2020 | 12:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement