facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल की बाढ़ का बिहार में असर, गंडक का जलस्तर घटा लेकिन अलर्ट जारीमाता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए सरकार की बड़ी मदद, ₹10 लाख का कॉर्पस और ₹5 लाख का हेल्थ कवर; जानें योजना के बारे मेंसुभाष चंद्रा पर ₹22,006 करोड़ का दावा, लेनदारों को मिलेंगे सिर्फ ₹6.5 करोड़! NCLT ने बताई वजहमल्टीबैगर PSU डिफेंस शेयर में बना खरीदारी का मौका? नवरत्न कंपनी को मिला ₹739 करोड़ का ऑर्डर, ब्रोकरेज बुलिशभारत में ChatGPT पर अब दिखेंगे ऐड, जानें किन यूजर्स पर होगा असर?बड़े ऑफिस के बजाय को-वर्किंग पर कंपनियों का जोर, 6 महीने में लीजिंग 68% बढ़ीमर्जर स्कीम में बदलाव के बाद देवयानी इंटरनेशनल और सैफायर फूड्स के शेयर 3% तक चढ़ेबारिश खत्म होने के बाद स्टील में आ सकती है अगली तेजी? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा शेयरल्यूमिनो इंडस्ट्रीज का ₹700 करोड़ का IPO खुला, GMP ₹50!! लिस्टिंग पर 61% मुनाफे का संकेत, जानें निवेश करना सही है या नहींसोना 836 रुपये उछला, चांदी में 3,361 रुपये की बड़ी तेजी: जानें आज का ताजा भाव

अमर राजा की नजर ऊर्जा एवं मोबिलिटी कारोबार पर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:38 AM IST

बैटरी बनाने वाली प्रमुख कंपनी अमर राजा बैटरीज (एआरबीएल) ऊर्जा एवं मोबिलिटी कारोबार में बड़ा दांव लगाने की संभावनाएं तलाश रही है। कंपनी आगामी वर्षों के दौरान इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी), मकानों में उन्नत ऊर्जा समाधान और अन्य संबद्ध उत्पादों एवं सेवाओं में उतरने की तैयारी कर रही है।
कंपनी अपने कारोबार का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। उसने खुद को ऊर्जा एवं मोबिलिटी क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी के तौर पर स्थापित किया है। इसके तहत कंपनी लेड एसिड बैटरी के अपने प्रमुख कारोबार में विस्तार करने के अलावा एक नई ऊर्जा रणनीतिक कारोबार इकाई स्थापित करेगी जो लीथियम सेल, बैटरी पैक, ईवी चार्जर, ऊर्जा भंडारण प्रणाली, मकानों में उन्नत ऊर्जा समाधान और संबंधित उत्पाद एवं सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी बोर्ड ने सोमवार को शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की भी घोषणा की है। संस्थापक चेयरमैन रामचंद्र गल्ला करीब साढ़े तीन दशक के अपने कार्यकाल के बाद जयदेव गल्ला को अपना उत्तराधिकारी बनाते हुए अब सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके अलावा बोर्ड में अगली पीढ़ी के हर्षवर्धन गौरीनेनी और विक्रमादित्य गौनीनेनी को कार्यकारी निदेशक के तौर पर शामिल किया गया ताकि ऊर्जा एवं मोबिलिटी में कंपनी की रफ्तार को सक्रियता से बढ़ाई जा सके।
अमर राजा बैटरीज की ओर से ये घोषणाएं ऐसे समय में की गई हैं जब भारत के नीति निर्माताओं द्वारा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर काफी जोर दिया जा रहा है ताकि तेल के आयात बिल और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाया जा सके। स्वदेशी विनिर्माण को प्रोत्साहित करने और बैटरी की लागत को कम करने के लिए सरकार ने 18,100 करोड़ रुपये के अनुमानित परिव्यय के साथ उन्नत रसायनिक सेल के विनिर्माण के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) की घोषणा की है।

Advertisement
First Published - June 15, 2021 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement