facebookmetapixel
Advertisement
मई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियांदिल्ली की हर प्रॉपर्टी को मिलेगा Aadhaar! जानिए क्या है सरकार का नया Property ID प्लानअब ऑनलाइन बुक कर सकेंगे लगेज: रेलवे ने जारी किए नए नियम, जानिए पूरा प्रोसेस और लिमिटविदेशों में बढ़ रहा भारतीय कंपनियों का निवेश, अब कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी दौड़ में; सिंगापुर फिर बना पहली पसंदयूरोप में डीजल संकट गहराया, Reliance ने बढ़ाया एक्सपोर्ट; ब्राजील को भी रिकॉर्ड सप्लाईVedanta Share: Hindustan Zinc के दम पर दौड़ेगा शेयर? Q1 के बाद ब्रोकरेज ने जारी किए नए टारगेटGold silver price today: सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसलीNew Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायने

अदाणी ग्रीन ने टोटाल जेवी को दीं एस्सेल सौर परिसंपत्तियां

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:38 PM IST

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने आज एक घोषणा में कहा कि उसने हाल में एस्सेल समूह से अधिग्रहीत 205 मेगावॉट की सौर परिसंपत्तियों को अपने टोटाल संयुक्त उद्यम को हस्तांतरित कर दिया है। संयुक्त उद्यम कंपनी ने इन परिसंपत्तियों का हस्तांतरण 1,632 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज मूल्यांकन पर पूरा किया है।

अदाणी ग्रीन और टोटाल एसए ने अप्रैल में भारत में 2,148 मेगावॉट सौर ऊर्जा परिसंपत्तियों के लिए बराबर हिस्सेदारी वाले एक संयुक्त उद्यम का गठन किया था। इसकी स्थापना 17,385 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज मूल्यांकन पर हुई थी।

अदाणी ग्रीन ने एक बयान में कहा है, ‘इस संयुक्त उद्यम ने आज संयुक्त उद्यम समझौते के अनुसार 1,632 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज मूल्यांकन पर 205 मेगावॉट की चालू सौर परिसंपत्तियों का अधिग्रहण किया जिसे हस्तांतरण के माध्यम से पूरा कर लिया गया है। इस अधिग्रहण के साथ ही संयुक्त उद्यम की कुल चालू अक्षय ऊर्जा पोर्टफोलियो का आकार बढ़कर 2,353 मेगावॉट हो गया है।’ टोटाल ने अपनी सहायक इकाई के जरिये इस संयुक्त उद्यम में 50 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 310 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

अदाणी ग्रीन ने पहली बार एस्सेल समूह से 205 मेगावॉट की सौर परिसंपत्तियों का अधिग्रहण 1,300 करोड़ रुपये में 1 अक्टूबर को किया था। ये परिसंपत्तियां पंजाब, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में स्थित हैं। सभी परिसंपत्तियों के विभिन्न राज्य बिजली वितरण कंपनियों के साथ दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौते (पीपीए) हैं।

Advertisement
First Published - October 16, 2020 | 12:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement