facebookmetapixel
Advertisement
SBI Funds IPO: आज से सब्सक्रिप्शन खुला, ग्रे मार्केट से क्या है संकेत? एंकर निवेशकों से जुटाए ₹2,663 करोड़Hormuz Attack: होर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय घायलShriram Finance से PNB Housing तक: NBFC सेक्टर की वापसी तय? ब्रोकरेज ने चुने ये 19 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी! जानिए MCX और ग्लोबल मार्केट में आज का ताजा भावपुरानी कारों की खरीद-बिक्री का बाजार तेजी से हो रहा डिजिटल, आगे की ग्रोथ स्टोरी और दिलचस्पStock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे; ऑटो-रियल्टी शेयरों ने बढ़ाया दबावहोर्मुज संकट के बीच तेल में फिर उछाल, WTI 79 डॉलर और ब्रेंट 84 डॉलर के पार; प्लैटिनम में दबावStocks to Buy Today: कोटक सिक्योरिटीज ने बताए 2 दमदार शेयर, जानें टारगेट प्राइस और निवेश की वजहInsurance Stocks: SBI Life से LIC तक… किस इंश्योरेंस कंपनी ने जून तिमाही में की सबसे ज्यादा कमाई?Stocks To Watch Today: SBI IPO से HCL Tech के AI प्लान तक, आज शेयर बाजार में इन कंपनियों की खबरें बदल सकती हैं चाल

बिनानी सीमेंट के मुनाफे में 8 फीसदी गिरावट

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:05 PM IST


ब्रज बिनानी समूह की कंपनी बिनानी सीमेंट को चालू वित्त वर्ष में मुनाफा मार्जिन में लगभग 8 फीसदी की गिरावट होने की आशंका है। इसकी मुख्य वजह बढ़ती लागत और सीमेंट के कम दाम होना है।
बिनानी सीमेंट के प्रबंध निदेशक विनोद जुनेजा ने कहा, ‘पिछले वित्त वर्ष में हमारा मुनाफा मार्जिन 34 फीसदी था।

जबकि चालू वित्त वर्ष में यह मुनाफा मार्जिन 25-27 फीसदी ही रहने की आशंका है।’ उन्होंने कहा कि पिछले साल इस सीमेंट की कीमत हालिया कीमतों से लगभग 5-10 फीसदी ज्यादा थी।

हालांकि कंपनी अगले महीने  से सीमेंट के दाम बढ़ाने की योजना बना रही है। उन्होंने बताया कि अगले एक साल में सीमेंट की कीमतों में कमी आएगी, जिससे कंपनी का मुनाफा मार्जिन और कम होगा।

जुनेजा ने बताया , ‘मुझे लगता है कि अगले एक साल में 50 किलोग्राम सीमेंट के बैग की कीमत
घटकर 200-210 रुपये प्रति बैग हो जाएगी। इस हालात में हमारा मुनाफा मार्जिन साल 2010-11 तक लगभग 20 फीसदी की गिरावट आएगी।’

जुनेजा के मुताबिक इन हालात में 20 फीसदी का मुनाफा मार्जिन ठीक ठाक ही है। क्योंकि नई इकाइयों में तो शुरुआत के दो साल तक मुनाफे की कोई उम्मीद ही नहीं होती है।

बरसात के मौसम के कारण लगभग 980 करोड़ रुपये का सालाना कारोबार करने वाली इस कंपनी को इस साल सीमेंट बेचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है।

उन्होंने बताया, ‘वैसे तो हमने जितनी मात्रा में सीमेंट का उत्पादन किया है उतना हमने बेच दिया है। लेकिन इसके लिए हमें ग्राहकों को क ीमतों में काफी छूट देनी पड़ी है।’

कंपनी लागत घटाने के तहत माल ढुलाई के लिए सड़क के बजाय रेलवे का उपयोग करने पर ज्यादा जोर दे रही है।

उन्होंने बताया कि रेलवे के जरिए माल ढुलाई करने से अच्छी खासी बचत होती है। फिलहाल हमारा रेलवे और रोड के जरिए माल ढुलाई अनुपात 40:60 का है। जिसे हम 60:40 करना चाहते हैं।

कंपनी साल 2012 तक अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 140 लाख टन करने की योजना बना रही है। फिलहाल कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता 60 लाख टन है।

कंपनी चीन, खाड़ी देशों और दक्षिण अफ्रीका में भी उद्यम चला रही है। कंपनी को विदेशों में संचालन से कुल कमाई की लगभग 50 फीसदी कमाई होने की उम्मीद हैं।

Advertisement
First Published - September 23, 2008 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement