facebookmetapixel
Advertisement
Hero MotoCorp Q1: हाई बेस से मुनाफे पर दबाव, 17% की गिरावट; बिक्री में 23% की दमदार बढ़तGold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिएBrent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिमDefence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?Stock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, Nifty 24,600 के नीचे; PSU Bank और Financial Stocks में बिकवालीJefferies के Chris Wood के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव! HDFC Bank और PB Fintech की जगह MCX और Lenskart को किया शामिलकच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 83 डॉलर के पार; मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई की चिंता बढ़ीStocks To Watch Today: Alkem, Dabur से KPIT तक कई बड़े अपडेट, आज इन शेयरों में रह सकती है जबरदस्त हलचलग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगा

विस्ट्रॉन संयंत्र में 60 फीसदी मरम्मत पूरी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:56 AM IST

बेंगलूरु के समीप नरसापुरा में विस्ट्रॉन के संयंत्र में मरम्मत का करीब 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कर्नाटक के श्रम मंत्री एएस हेब्बार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र को 2 से 3 सप्ताह के भीतर सुचारु करना और काम पर सभी श्रमिकों की वापसी सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि कर्मचारियों के सभी बकाये को कंपनी द्वारा निपटा दिया गया है। दिसंबर में वेतन संबंधी विवाद के कारण इस संयंत्र में तोडफ़ोड़ किया गया था।
मंत्री ने कहा कि लेनेवो और माइक्रोसॉफ्ट के उत्पादों के अलावा ऐपल आईफोन का उत्पदान करने वाली इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 800 से अधिक लैपटॉक का ऑर्डर दिया है। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान परिसर में खिड़कियों के जो दरवाजे टूट गए थे उन्हें भी बदल दिया गया है।
कंपनी ने संयंत्र में कामकाज की बहाली के मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार किया।
दिसंबर की शुरुआत में इस संयंत्र के कर्मचारियों के साथ-साथ हजारों लोगों ने वेतन में कटौती और वेतन भुगतान संबंधी मुद्दों को लेकर परिसर में भारी प्रदर्शन और तोडफ़ोड़ किया था। उस दौरान शीशे, एटीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे, वाहन एवं अन्य उपकरणों को तोडफ़ोड़ दिया गया था। परिसर से कई हजार आईफोन, लैपटॉप और टेलीविजन सेट के लूटे जाने का भी आरोप लगाया गया था। आगजनी और हिंसा के कारण कंपनी को करीब 50 करोड़ रुपये का चूना लगा था।
बाद में कंपनी ने अपने उपाध्यक्ष विंसेंट ली को बर्खास्त कर दिया जिन्हें भारत में कारोबार की देखरेख करने की जिम्मेदारी दी गई थी। कंपनी ने इस संयंत्र में श्रमिकों के वेतन भुगतान में चूक होने की बात मानी थी।
कंपनी ने एक बयान में कहा था, ‘हमारे नरसापुरा संयंत्र में दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच में पाया गया है कि कुछ श्रमिकों को सही ढंग से या समय पर भुगतान नहीं किया गया था। इसके लिए हमें खेद है और हम अपने सभी श्रमिकों से माफी मांगते हैं।’

Advertisement
First Published - January 12, 2021 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement