facebookmetapixel
Advertisement
एम्प्लॉयर की गलती पर रिटायर्ड कर्मचारी से PF की वसूली नहीं कर सकता EPFO: हाई कोर्टमई में निर्यात ने पकड़ी रफ्तार, 18% उछलकर 45.2 अरब डॉलर; फिर भी बढ़ा व्यापार घाटाDomino’s, KFC, McDonald’s और Burger King में कौन आगे? QSR सेक्टर पर नुवामा की रिपोर्टEPFO Update: नौकरी 10 साल से पहले छोड़ी? फिर भी मिलेगा पेंशन का पैसा, जानें EPFO का ये बड़ा नियमKotak MF ने SIF की दुनिया में रखा कदम, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; किसे करना चाहिए निवेश?Upcoming IPO: ₹165 करोड़ जुटाने आ रही Advit Jewels, 23 जून से खुलेगा IPO; चेक करें प्राइस बैंडगर्मी ने बढ़ाई FMCG कंपनियों की बिक्री! Britannia, Nestle और Marico पर ब्रोकरेज बुलिशVedanta Resources दोबारा हो सकती है लिस्ट, अनिल अग्रवाल ने कहा- हर बिजनेस में 100 अरब डॉलर का अवसरऑनलाइन होटल और फ्लाइट बुकिंग बढ़ने से कौन कमाएगा पैसा? ICICI Securities ने बताए टॉप पिकDMart के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें! Blinkit, Swiggy और Zepto की बढ़त पर Emkay की बड़ी रिपोर्ट

wheat stock limit: गेहूं की महंगाई थामने लगी स्टॉक लिमिट

Advertisement

अधिसूचना में कहा गया है कि सभी राज्यों में 31 मार्च, 2024 तक गेहूं पर स्टॉक लिमिट लागू रहेगी।

Last Updated- June 12, 2023 | 8:37 PM IST
Government will sell 30 lakh tonnes of wheat

केंद्र सरकार ने गेहूं की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए गेहूं पर भंडारण सीमा…..स्टॉक लिमिट लगा दी है। केन्द्रीय खाद्य उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने गेहूं पर स्टॉक लिमिट लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अधिसूचना में कहा गया है कि सभी राज्यों में 31 मार्च, 2024 तक गेहूं पर स्टॉक लिमिट लागू रहेगी।

थोक कारोबारियों के लिए 3000 टन व खुदरा के लिए 10 टन स्टॉक लिमिट

अधिसूचना के मुताबिक थोक कारोबारियों के लिए 3,000 टन गेहूं की स्टॉक सीमा तय की गई है। प्रत्येक रिटेल आउटलेट के लिए 10 टन और बडी रिटेल चेन के लिए प्रति आउटलेट 10 टन और उनके सभी डिपो पर कुल 3,000 टन सीमा तय की गई है।

प्रोसेसर्स के लिए स्थापित क्षमता का 75 फीसदी या साल 2023-24 के बाकी माह में प्रति माह की क्षमता को साल की बकाया अवधि से गुणा करने के बाद जो भी कम हो वह सीमा तय की गई है। इसके साथ ही खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर कारोबारियों को नियमित रूप से स्टॉक की जानकारी देनी होगी। सभी संबंधित इकाइयों को 30 दिन के भीतर स्टॉक को उनके लिए निर्धारित सीमा तक लाना होगा।

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 8:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement