facebookmetapixel
Advertisement
कर्ज महंगा होने की आशंका के बीच भी सोना 1,291 रुपये चढ़ा, चांदी 3,667 रुपये उछलीरूस से तेल खरीदना पड़ेगा महंगा? भारत पर 100% टैरिफ लगाने की राह में अमेरिका ने बढ़ाया कदमकच्चे तेल में गिरावट, ब्रेंट 108 डॉलर के करीब; अमेरिकी भंडार बढ़ने से कीमतों पर दबावयोगी सरकार की पहल, स्वयं सहायता समूहों के 3,000 से ज्यादा उत्पाद अब ऑनलाइन बिकेंगेOpening Bell: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,200 के पार; Paytm शेयर 3% उछलेमथुरा में एथेनॉल प्लांट को योगी कैबिनेट की मंजूरी, खिलौना निर्माण के लिए भी नई नीतिStocks To Watch Today: बाजार खुलने से पहले जान लें इन शेयरों की खबरें, BHEL से सात्विक ग्रीन एनर्जी तक कई स्टॉक्स रहेंगे फोकस मेंभारतीय पुलिस ने किया 5 लाख से ज्यादा फर्जी जीमेल अकाउंट के नेटवर्क का पर्दाफाश, अब गूगल से करेगी पूछताछ‘देश को दें सर्वोच्च प्राथमिकता’, जेन जी और जेन अल्फा से बोलीं सीतारमण, कहा: नेतृत्व संभालने को रहें तैयारRBI की डॉलर-रुपया स्वैप से मिली बड़ी राहत, अब टिकाऊ और बिना कर्ज वाली विदेशी पूंजी पर जोर जरूरी

जानिए क्या है ‘टमाटर ग्रैंड चैलेंज’, कैसे आसमान छू रही कीमतें इसकी मदद से आएगीं नीचे!

Advertisement

उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, हम इनोवेटिव विचारों को आमंत्रित करेंगे, प्रोटोटाइप बनाएंगे और फिर इसे आगे बढ़ाएंगे जैसा कि हमने प्याज के मामले में किया था।

Last Updated- June 28, 2023 | 12:09 AM IST
tomato price hike

टमाटर की कीमतों में अचानक उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय ‘टमाटर ग्रैंड चैलेंज’ शुरू करेगा। इस ग्रैंड चैलेंज में टमाटर के उत्पादन, प्रसंस्करण और भंडारण में सुधार के लिए नवीन विचारों को आमंत्रित किया जाएगा।

उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने को बताया, ‘हम इस सप्ताह टमाटर ग्रैंड चैलेंज शुरू करेंगे। हम इनोवेटिव विचारों को आमंत्रित करेंगे, प्रोटोटाइप बनाएंगे और फिर इसे आगे बढ़ाएंगे जैसा कि हमने प्याज के मामले में किया था।’

उन्होंने कहा कि ग्रैंड चैलेंज का उद्देश्य खेत, गांवों और शहरी स्तर पर ‘उत्पादन पूर्व, प्राथमिक प्रसंस्करण, फसल निकालने के बाद, भंडारण और टमाटर के मूल्य निर्धारण के लिए प्रौद्योगिकियों’ को विकसित करने के लिए अभिनव, मॉड्यूलर और लागत प्रभावी समाधान लाना है। इसका उद्देश्य मूल्य संवर्धन प्रदान करते हुए नुकसान को कम करने के लिए एक व्यापक रणनीतिक समाधान निकालना है।

कुमार ने कहा, ‘हमने पिछले एक साल में प्याज के क्षेत्र में काम किया है। हमें प्याज के लिए लगभग 600 विचार प्राप्त हुए, जिनमें से 13 विचारों पर अब विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में गौर किया जा रहा है।’

सिंह ने कहा कि टमाटर के मामले में, यदि अच्छा भंडारण और प्रसंस्करण हो तो कीमतों में अचानक उछाल या गिरावट से निपटा जा सकता है। बफर स्टॉक की तरह, इसके लिए भी एक स्थिर तंत्र होना चाहिए। इसके लिए बीज के स्तर पर, प्राथमिक भंडारण, कटाई के बाद और फसल की जानकारी के स्तर पर इनोवेशन आवश्यक है।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 12:09 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement