facebookmetapixel
Advertisement
Gold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिएBrent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिमDefence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?Stock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, Nifty 24,600 के नीचे; PSU Bank और Financial Stocks में बिकवालीJefferies के Chris Wood के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव! HDFC Bank और PB Fintech की जगह MCX और Lenskart को किया शामिलकच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 83 डॉलर के पार; मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई की चिंता बढ़ीStocks To Watch Today: Alkem, Dabur से KPIT तक कई बड़े अपडेट, आज इन शेयरों में रह सकती है जबरदस्त हलचलग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादन

Gold Import: 15% कस्टम ड्यूटी का असर, सोने का आयात 70% घटा; फिर भी बढ़ गया आयात बिल

Advertisement

भारत, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता है। भारत का सोने का आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग से प्रेरित रहता है

Last Updated- June 18, 2026 | 3:21 PM IST
GOLD Demand

Gold Import: सोने पर कस्टम ड्यूटी छह फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी किए जाने के बाद देश में सोने का आयात करीब 70 फीसदी घटकर 25-30 टन रह गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सरकार ने सोना और चांदी पर आयात शुल्क छह फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। यह फैसला 13 मई से प्रभावी है।

सोने की ऊंची कीमतों ने बढ़ाया आयात बिल

अधिकारी ने कहा, ”आयात शुल्क बढ़ने के बाद एक महीने में सोने का आयात पहले के 75-100 टन से घटकर 25-30 टन रह गया है।” मूल्य के लिहाज से हालांकि, मई में सोने का आयात सालाना आधार पर 34 फीसदी बढ़कर 3.41 अरब डॉलर हो गया, जिसका मुख्य कारण ऊंची कीमतें रहीं।

अप्रैल-मई के दौरान सोने का आयात 60.14 फीसदी बढ़कर 9.04 अरब डॉलर हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 में सोने का आयात 24 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि मात्रा के लिहाज से इसमें 4.76 फीसदी की गिरावट आई और यह 721.03 टन रहा।

Also Read: NSE IPO: शुरुआती निवेशकों की होगी बल्ले-बल्ले, SBI जैसे पुराने शेयरधारकों को मिल सकता है बंपर मुनाफा 

सोने का आयात, विदेशी मुद्रा पर बोझ

भारत, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता है। भारत का सोने का आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग से प्रेरित रहता है। इस तरह के आयात से विदेशी मुद्रा की ज्यादा निकासी होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोने की खरीद पर नियंत्रण और अनावश्यक विदेशी मुद्रा खर्च कम करने के लिए सादगी अपनाने की अपील की है।

देश के कुल आयात में सोने की हिस्सेदारी पांच फीसदी से ज्यादा है। पश्चिम एशिया में अनिश्चितताओं के कारण भारत की आयात लागत बढ़ने की आशंका है। ऐसे में सरकार चाहती है कि विदेशी मुद्रा खर्च को कच्चे तेल, उर्वरक, औद्योगिक कच्चे माल एवं पूंजीगत वस्तुओं जैसे आवश्यक आयातों पर प्राथमिकता दी जाए, जो सीधे आर्थिक गतिविधियों और खाद्य सुरक्षा को समर्थन देते हैं।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 18, 2026 | 3:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement