facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Lenskart में ब्लॉक डील, BHEL को बड़ा ऑर्डर और Suzlon का बड़ा प्लान, जानें आज कौन से स्टॉक्स में दिखेगा एक्शनTVS ने रचा नया इतिहास, होसुर प्लांट में शुरू हुआ नॉर्टन बाइक का उत्पादनभारत समेत 15 देशों तक पहुंचा एन्थ्रोपिक का साइबर सुरक्षा प्रोजेक्ट ‘ग्लासविंग’, AI से खामियां खोजने पर जोर2 साल में हीरो की सभी बाइक होंगी फ्लेक्स-फ्यूल तैयार, एथनॉल ईंधन पर बड़ा दांवEditorial: अमेरिकी शुल्क के नए दांव से व्यापार समझौते पर बढ़ेगी अनिश्चितताकॉकरोच जनता पार्टी बनी युवाओं के राजनीतिक गुस्से का वायरल प्रतीकTax Rebates: क्या FY26 के आंकड़े टैक्स रियायतों पर नए सिरे से सोचने का संकेत हैं?FY27 में हाउसिंग की मांग मजबूत मगर बढ़त रह सकती है सुस्त, चुनिंदा डेवलपर्स पर दांव लगाने की सलाहम्युचुअल फंड्स की खरीदः अप्रैल में रही सुस्त, मई में बढ़ोतरी जबरदस्त Stock Market: आईटी शेयरों में बिकवाली, कच्चे तेल में उछाल से फिसले बाजार 

Gold-Silver Price Today: सोने, चांदी की कीमतों में गिरावट; जानें आज के ताजा भाव

Advertisement

सोने और चांदी के वायदा भाव सोमवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट के साथ खुले, सोना 1,30,350 रुपये और चांदी 1,81,400 रुपये के करीब कारोबार कर रही है।

Last Updated- December 08, 2025 | 10:06 AM IST
gold jewellery
Representative Image

Gold-Silver Price Today, December 8: इस सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,30,350 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,81,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 31 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,431 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,30,462 रुपये था।खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 122 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,340 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,30,509 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,30,233 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरम रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 1,508 रुपये की गिरावट के साथ 1,81,900 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,83,408 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,022 रुपये की गिरावट के साथ 1,81,386 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,81,900 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,80,974 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,84,743 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी लुढ़के

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज साइन चांदी के वायदा कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,228.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,243 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,239.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 58.76 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 59.05 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.67 डॉलर की गिरावट के साथ 58.38 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 59.61 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,30,431 1,30,462 1,30,340
चांदी 1,81,900 1,83,408 1,81,386
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,228.10 4,243 4,239.30
चांदी 58.76 59.05 58.38

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - December 8, 2025 | 10:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement