facebookmetapixel
Advertisement
Aegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,550 के नीचे; Grasim और HDFC Life सबसे बड़े लूजरBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी हुई महंगी; यहां चेक करें ताजा रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 83,283 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- February 04, 2025 | 9:53 AM IST
Gold and Silver Price
Representative image

Gold Silver Price Today, February 4: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में सुस्ती देखने को मिल रही है। सोने के वायदा आज पिछले बंद भाव पर ही खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव सोमवार को 83,721 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 83,200 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 94,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों में नरमी देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव की सुस्त शुरुआत

सोने के वायदा भाव की शुरुआत सपाट रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 83,283 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 68 रुपये की गिरावट के साथ 83,215 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 83,290 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 83,125 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने सोमवार को 83,721 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के बाद चढ़े

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 28 रुपये की गिरावट के साथ 94,229 रुपये पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 26 रुपये की तेजी के साथ 94,283 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 94,326 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 93,985 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी जा रही है। Comex पर सोना 2,850.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,857.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.50 डॉलर की गिरावट के साथ 2,850.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.54 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.52 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 32.42 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement