facebookmetapixel
Advertisement
‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्जनिर्माण श्रमिकों के रोजगार और कल्याण होंगे डिजिटल, 9 राज्यों में शुरू होगा ‘डिजिटल लेबर चौक’सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की लड़कियों को दी गईं 80 लाख से ज्यादा HPV वैक्सीन

Gold-Silver price today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, जानें 10 ग्राम गोल्ड का आज क्या है रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी आज नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 92 रुपये की गिरावट के साथ 58,730 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- September 22, 2023 | 1:47 PM IST
Gold silver price today

सोने—चांदी की वायदा कीमतों की शुरूआत सुस्ती के साथ हुई। लेकिन बाद में इनकी कीमतों में सुधार देखने को मिला। चांदी के वायदा भाव बढ़कर 73 हजार रुपये को पार कर चुके हैं, जबकि सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने—चांदी के वायदा भाव में भी नरमी के बाद सुधार देखने को मिला।

चांदी चमकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 75 रुपये की गिरावट के साथ 72,993 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 143 रुपये की तेजी के साथ 73,211 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,250 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,984 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना के वायदा भाव सुधरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी आज नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 92 रुपये की गिरावट के साथ 58,730 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 14 रुपये की तेजी के साथ 58,836 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,848 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,729 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव सुधरे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनकी कीमतों में सुधार देखने को मिला। Comex पर सोना 1939.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछली क्लोजिंग प्राइस 1939.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1943.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.67 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.68 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 23.81 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 11:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement