facebookmetapixel
Advertisement
Aegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,550 के नीचे; Grasim और HDFC Life सबसे बड़े लूजरBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Gold-Silver Price Today: सोना 80 हजार रुपये से नीचे फिसला, चांदी भी पड़ी नरम

Advertisement

Gold Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 168 रुपये की गिरावट के साथ 79,859 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- January 27, 2025 | 12:11 PM IST
Gold Silver Price Today
Representative image

Gold-Silver Price Today, January 27: इस सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के वायदा कारोबार में सुस्ती देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा गिरावट के साथ खुले। पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव 80,312 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 79,800 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 90,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 168 रुपये की गिरावट के साथ 79,859 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 215 रुपये की गिरावट के साथ 79,811 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 79,859 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 79,809 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 80,312 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 211 रुपये की गिरावट के साथ 91,388 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 893 रुपये की गिरावट के साथ 90,706 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,388 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 90,644 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्त पड़े सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 2,778.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,778.90 डॉलर प्रति औंस था।  खबर लिखे जाने के समय यह 14.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2,764.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.99 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.18 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.45 डॉलर की गिरावट के साथ 30.73 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - January 27, 2025 | 9:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement