facebookmetapixel
Advertisement
‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्जनिर्माण श्रमिकों के रोजगार और कल्याण होंगे डिजिटल, 9 राज्यों में शुरू होगा ‘डिजिटल लेबर चौक’सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की लड़कियों को दी गईं 80 लाख से ज्यादा HPV वैक्सीन

Gold-Silver Price Today: सोना 61 हजार रुपये के नीचे फिसला, चांदी के भाव में भी गिरावट

Advertisement
Last Updated- May 16, 2023 | 11:11 AM IST
Jewellery Stock

सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही हैं। हालांकि सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले, लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ ही खुले।

सोना 61 हजार रुपये के नीचे आया

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 471 रुपये की तेजी के साथ 61,498 रुपये के भाव पर खुला। लेकिन यह तेजी ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रह सकी। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 86 रुपये की गिरावट के साथ 60,941 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 61,498 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,901 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। इस महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव भी गिरे

चांदी की वायदा कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। MCX पर मंगलवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 242 रुपये की गिरावट के साथ 73,160 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 273 रुपये की गिरावट के साथ 73,129 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,298 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,100 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस माह चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

Advertisement
First Published - May 16, 2023 | 11:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement