facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौकापश्चिम एशिया संकट की मार! भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के संकेत: FICCI सर्वेOYO की पेरेंट कंपनी लाएगी ₹6,650 करोड़ का IPO; जानिए कमाई, कर्ज व प्रमोटर्स से जुड़े सभी जरूरी फैक्ट्सग्रिड संकट से किसे होगा फायदा? NTPC, Adani Power पर एंटीक की राययोगी सरकार में बदली यूपी की तस्वीर! MSME मंत्री ने बताया कैसे ‘बीमारू’ से बना विकास का मॉडलGSTAT में अपील दाखिल करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मिलेगा मौकाNew rules from July 1: पासपोर्ट महंगा, आधार अपडेट मुफ्त! 1 जुलाई से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, जानिए किस पर कितना असरTata पर साइबर हमले के बाद iPhone 18 Pro की तस्वीरें और सप्लायर लिस्ट लीक, Apple की बढ़ी चिंता

Gold-Silver Price Today : रक्षाबंधन पर बढ़े सोने के रेट, चांदी 74,500 के करीब

Advertisement

Gold-Silver Price Today 30 August 2023: सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 74 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- August 30, 2023 | 11:58 AM IST
Gold and Silver Price

Gold-Silver Price Today: इस सप्ताह लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई, जबकि सोने के वायदा भाव तेजी के साथ ही खुले। सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 74 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है।

चांदी की चमक फीकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 135 रुपये की गिरावट साथ 74,550 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 135 रुपये की गिरावट के साथ 74,550 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,641 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,499 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : सोयाबीन उत्पादन बढ़ने की उम्मीद पर मॉनसून की बेरुखी से संकट के बादल

सोने के वायदा भाव में तेजी

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज चांदी के उलट तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 16 रुपये की तेजी के साथ 59,282 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 72 रुपये की तेजी के साथ 59,338 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,347 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,282 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी की वायदा कीमतों में सुस्ती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की शुरुआत जरूर तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव नरम पडने लगे। Comex पर सोना 1966 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1965.10 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1964.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.78 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 24.78 डॉलर ही था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 24.68 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें : बासमती चावल निर्यात के लिए 1,200 डॉलर प्रति टन की न्यूनतम सीमा का कोई असर नहीं : एलटी फूड्स

Advertisement
First Published - August 30, 2023 | 10:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement