facebookmetapixel
Advertisement
‘मेक इन इंडिया’ से ‘ग्लोबल बाजारों तक’: नए FDI नियमों से 1.8 करोड़ मैन्युफैक्चरिंग MSME के लिए खुलेंगे नए दरवाजें RBI ने टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी की लिस्ट में बरकरार रखा, लिस्टिंग पर अभी भी बना सस्पेंसLIC Q1FY27 Results: प्रीमियम इनकम में उछाल से 23% बढ़ा मुनाफा, कमाए ₹2,37,848 करोड़Cabinet Decision: असम में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट, ₹8,970 करोड़ की लागत वाले गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर को हरी झंडीCabinet Decision: ₹23,731 करोड़ की ‘गोबरधन’ योजना को हरी झंडी, बायोगैस उत्पादन को मिलेगा बढ़ावालखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पर 2 साल का प्रतिबंध, 3 अधिकारी निलंबितPNB हाउसिंग फाइनेंस पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया ₹1,390 तक का टारगेटRBI पॉलिसी से बॉन्ड मार्केट को मिला सहारा, Debt Funds में निवेशक कहां लगा सकते हैं दांव?AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतरा

Gold-Silver Price Today: Gold ने दिखाई तेजी, चांदी के भाव नरम; चेक करें MCX पर लेटेस्ट रेट

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 2,904.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

Last Updated- March 04, 2025 | 9:39 AM IST
Gold-Silver price today

Gold-Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में चांदी के भाव नरम पड़ गए। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 85,500 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 95,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है।

सोना के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 15 रुपये की तेजी के साथ 85,399 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 97 रुपये की तेजी के साथ 85,481 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 85,534 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 85,399 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी साल 86,592 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी तेज शुरुआत के बाद लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 38 रुपये की तेजी के साथ 96,093 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 123 रुपये की गिरावट के साथ 95,932 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,093 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,924 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also read: Gold ETF Feb 2025: गोल्ड पर निवेशक लट्टू! इन्वेस्टमेंट डिमांड में उफान, ईटीएफ में निवेश 3 साल की ऊंचाई पर पहुंचा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज शुरुआत के बाद लुढ़का, चांदी भी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 2,904.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,901.10 डॉलर प्रति औंस था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,900.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.26 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.31 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 32.23 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 4, 2025 | 9:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement