facebookmetapixel
Advertisement
एक्सप्लेनर: SEBI ने लॉन्च किया ‘डिमैट 2.0’, लेकिन इससे आम निवेशकों को क्या फायदा मिलेगा?तीन दिन में 1% टूटा रुपया, महंगा क्रूड, विदेशी निकासी ने बढ़ाया दबाव; आपकी जेब से बाजार तक कहां पड़ेगा असर?टेक कंपनियों में छंटनी की नई लहर, 2026 में 1.28 लाख से ज्यादा नौकरियां गईं; क्या AI है बड़ी वजह?ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदलेंगे, फर्जी डिस्काउंट पर लगेगी लगाम; 1 जनवरी से ग्राहकों को दिखेंगे ये बदलावBRICS Summit 2026: पुतिन से शी जिनपिंग तक, 3 दिन में PM मोदी की 15 अहम मुलाकातें; जानिए पूरा शेड्यूल₹0.32 में खरीदा था NSE का शेयर, अब भाव ₹1,785; IPO से इन 10 निवेशकों को ₹16,500 करोड़ का फायदावोडाफोन आईडिया को बड़ी राहत! SBI की अगुवाई में बैंक देंगे 3.5 अरब डॉलर का लोनडॉलर के बिना बढ़ेगा कारोबार? पीयूष गोयल ने BRICS देशों के सामने रखा बड़ा सुझावगर्मी ने बढ़ाई बिजली की मांग, अगस्त में करीब 13% का उछाल; नुवामा को इन 3 शेयरों पर भरोसाबाजार खुलते ही क्यों हुई तगड़ी बिकवाली? निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ डूबे, गिरावट की 5 बड़ी वजहें

Gold Silver Price Today : चांदी 72 हजार रुपये से नीचे, सोने के दाम में भी गिरावट

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 11:19 AM IST
Gold and Silver Rate Today

इस सप्ताह सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव अब 72 हजार रुपये और सोने के वायदा भाव 60 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

चांदी के वायदा भाव अब 72 हजार रुपये से नीचे आए

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 73 रुपये की गिरावट के साथ 71,883 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 106 रुपये की गिरावट के साथ 71,850 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,888 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,813 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी हुआ सस्ता

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 8 रुपये की गिरावट के साथ 59,977 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 32 रुपये की गिरावट के साथ 59,953 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,980 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,907 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 11:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement