facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से बढ़ी RBI की चिंता, अक्टूबर में MPC फिर करेगी ग्रोथ और महंगाई की समीक्षापुतिन को जो ‘तिरुक्कुरल’ किताब PM मोदी ने भेंट की, उसका रूस से क्या है कनेक्शन?कमोडिटी ट्रेडिंग में स्पीड का नया खेल! SEBI अगले साल ला सकता है कोलोकेशन नियमNSE IPO 17 सितंबर से खुलेगा, ₹1,785 तक भाव; GMP में कितना फायदा?महाराष्ट्र के विकास में अब विदेशों में बसे मराठी लोगों की होगी बड़ी भूमिका, एकनाथ शिंदे ने बनाई खास योजनाअगस्त में फिर बढ़ सकती है खुदरा महंगाई, 4.8% तक पहुंचने का अनुमान; चीनी, प्याज और खाद्य तेल ने बढ़ाई चिंतालोन प्रीपेमेंट से बच सकता है हजारों का ब्याज, लेकिन क्या क्रेडिट स्कोर पर पड़ेगा असर? एक्सपर्ट से समझेंएक्सप्लेनर: लोन चुकाने के बाद बैंक खो दे असली प्रॉपर्टी पेपर्स, तो तुरंत उठाएं ये कदम और पाएं हर्जानाKGB के सीक्रेट एजेंट से रूस के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति तक, कैसे सत्ता के शिखर पर पहुंचे पुतिनएक्सप्लेनर: SEBI ने लॉन्च किया ‘डिमैट 2.0’, लेकिन इससे आम निवेशकों को क्या फायदा मिलेगा?

Gold-Silver Price Today: चांदी 71 हजार से नीचे, सोने की कीमत में भी गिरावट

Advertisement
Last Updated- May 30, 2023 | 10:52 AM IST
Gold Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। चांदी के वायदा भाव घटकर 71 हजार रुपये से नीचे आ गए हैं। सोने के भाव भी 60 हजार रुपये से नीचे चल रहे हैं। इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने-चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी।

चांदी की चमक पड़ी फीकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 125 रुपये की गिरावट के साथ 71,0000 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 377 रुपये की गिरावट के साथ 70,748 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,000 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,642 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस माह चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी गिरावट के साथ खुला

MCX पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 18 रुपये की गिरावट के साथ 59,401 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 23 रुपये की गिरावट के साथ 59,396 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,435 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,357 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। इस महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - May 30, 2023 | 10:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement