facebookmetapixel
Advertisement
BRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्जनिर्माण श्रमिकों के रोजगार और कल्याण होंगे डिजिटल, 9 राज्यों में शुरू होगा ‘डिजिटल लेबर चौक’

Gold Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव गिरकर 72 हजार से नीचे, सोना तेज

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 10:09 AM IST
Gold and Silver price

इस सप्ताह चांदी के वायदा भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई और भाव 72 हजार रुपये से नीचे आ गए हैं। सोने के वायदा भाव एक रुपये की मामूली गिरावट के साथ खुले जरूर, लेकिन बाद में इसकी वायदा कीमतों में हल्की तेजी देखी गई और भाव 60 हजार से ऊपर चल रहे हैं।

लगातार तीसरे दिन फिसली चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर इस सप्ताह चांदी के वायदा भाव में लगातार तीसरे दिन नरमी देखी गई। MCX पर बुधवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 240 रुपये की गिरावट के साथ 71,924 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 278 रुपये की नरमी के साथ 71,886 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,974 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,808 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस माह चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो के पार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे। 

सोने की वायदा कीमतों में तेजी

MCX पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट एक रुपये की गिरावट के साथ 60,196 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि बाद में इसमें तेजी देखी गई। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 42 रुपये की तेजी के साथ 60,239 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,239 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,170 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। इस महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement