facebookmetapixel
Advertisement
‘मेक इन इंडिया’ से ‘ग्लोबल बाजारों तक’: नए FDI नियमों से 1.8 करोड़ मैन्युफैक्चरिंग MSME के लिए खुलेंगे नए दरवाजें RBI ने टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी की लिस्ट में बरकरार रखा, लिस्टिंग पर अभी भी बना सस्पेंसLIC Q1FY27 Results: प्रीमियम इनकम में उछाल से 23% बढ़ा मुनाफा, कमाए ₹2,37,848 करोड़Cabinet Decision: असम में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट, ₹8,970 करोड़ की लागत वाले गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर को हरी झंडीCabinet Decision: ₹23,731 करोड़ की ‘गोबरधन’ योजना को हरी झंडी, बायोगैस उत्पादन को मिलेगा बढ़ावालखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पर 2 साल का प्रतिबंध, 3 अधिकारी निलंबितPNB हाउसिंग फाइनेंस पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया ₹1,390 तक का टारगेटRBI पॉलिसी से बॉन्ड मार्केट को मिला सहारा, Debt Funds में निवेशक कहां लगा सकते हैं दांव?AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतरा

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी की फीकी पड़ी चमक; खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 2,765.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

Last Updated- January 23, 2025 | 9:27 AM IST
Gold and Silver Price today
सोना-चांदी भाव (फाइल फोटो)

Gold-Silver Price Today: लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज सोने चांदी के वायदा भाव नरम पड़ गए। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 79,450 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 145 रुपये की गिरावट के साथ 79,419 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 108 रुपये की गिरावट के साथ 79,455 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 79,464 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 79,393 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 521 रुपये की गिरावट के साथ 91,423 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 479 रुपये की गिरावट के साथ 91,465 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,531 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 91,422 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्त पड़े सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 2,765.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,770.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 9.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,761.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.38 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.42 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.24 डॉलर की गिरावट के साथ 31.18 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - January 23, 2025 | 9:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement