facebookmetapixel
Advertisement
चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत? सरकार ने तुरंत बदली स्ट्रैटेजीMP Farmer Protest: मप्र सरकार ने आंशिक रूप से मानी मांगें, किसानों का प्रदर्शन खत्मITR Filing Alert: अभी तक नहीं भरा ITR? अब 48 घंटे से भी कम बचा है समय, जानें ऑनलाइन फाइल करने का आसान तरीकाभारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा1 अगस्त से फिलहाल नहीं बदलेंगे ई-वे बिल के नियम, GSTN ने जारी की नई एडवाइजरीअब किराना खरीदने से लेकर बिजली बिल भरने तक होगी कमाई! Google Pay-SBI Card का नया क्रेडिट कार्ड आयाXtranet Technologies IPO Listing: NSE पर 7% प्रीमियम के साथ हुई एंट्री, BSE पर भी निवेशकों को मिला लिस्टिंग गेनLohia Corp Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! Lohia Corp की दमदार लिस्टिंग, पहले दिन ही ₹500 के ऊपरINDO-MIM Listing: BSE और NSE पर 44% प्रीमियम के साथ हुई दमदार एंट्री, पहले ही दिन शेयर ₹725 के पारCholamandalam vs Tata Capital: किस NBFC पर ज्यादा भरोसा? ब्रोकरेज की राय में कहां कमाई का बेहतर मौका?

Gold silver price today: सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

Advertisement

सोने (Gold) के वायदा भाव 62,250 रुपये और चांदी के 70,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- February 06, 2024 | 10:11 AM IST
Gold-Silver Price Today

Gold silver price today:  इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है। आज भी दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने (Gold) के वायदा भाव 62,250 रुपये और चांदी के 70,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त और चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही।

सस्ता हुआ सोना

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज भी गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 55 रुपये की गिरावट के साथ 62,261 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 76 रुपये की गिरावट के साथ 62,240 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 62,294 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,233 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी की चमक पड़ी फीकी

चांदी (Silver) के वायदा भाव की शुरूआत आज सुस्ती के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 29 रुपये की गिरावट के साथ 70,451 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 74 रुपये की गिरावट के साथ 70,406 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 70,474 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,403 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में सुस्ती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट, चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,041.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,042.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,040.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.43 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.42 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह हल्की गिरावट के साथ 22.42 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 6, 2024 | 10:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement