facebookmetapixel
Advertisement
फेड के ब्याज दरें न बढ़ाने के फैसले के बाद सोना-चांदी में क्या करें? एक्सपर्ट्स से जानें आगे निवेश की रणनीतिBajaj Finance Q1FY27 results: मुनाफा 27.4% बढ़कर ₹5,986 करोड़; AUM में 23.9% की बढ़ोतरीVedanta Q1FY27 results: कमजोर रुपये और महंगी धातुओं से मुनाफा 72% उछला, ₹5,473 करोड़ पहुंचाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा5paisa Capital खरीदेगी Trendlyne: ₹207 करोड़ में हुई डील, बनेगा देश का पहला AI-फर्स्ट ब्रोकरM&M Q1 Results: दमदार नतीजों से शेयर में आई तेजी, दिन के निचले स्तर से 4% से ज्यादा उछला स्टॉकआधार, पैन या पासपोर्ट गुम होने पर क्या करें? नया डॉक्यूमेंट पाने का आसान तरीकाJuniper Green Energy IPO: आज से खुला ₹1,800 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज, GMP और अन्य डीटेलहोर्मुज छोड़ अब इस रास्ते से तेल भेज रहा सऊदी अरब, क्या है पूरी रणनीति?चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत? सरकार ने तुरंत बदली स्ट्रैटेजी

Gold silver price today: सोने चांदी के बढ़े दाम, जानें कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर

Advertisement

Gold silver price today: सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Last Updated- June 18, 2024 | 9:31 AM IST
Gold-Silver price today
Representative Image

Gold silver price today: सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,700 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 89,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है।

सोना हुआ महंगा
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 125 रुपये की तेजी के साथ 71,575 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 225 रुपये की तेजी के साथ 71,675 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,692 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,572 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव में तेजी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 545 रुपये की तेजी के साथ 89,365 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 495 रुपये की तेजी के साथ 89,315 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 89,427 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 89,310 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: UAE से 2023-24 में सोना, चांदी का आयात 210 प्रतिशत बढ़ा; FTA में शुल्क संशोधन की जरूरत: GTRI

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 2,333.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,329 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.20 डॉलर की तेजी के साथ 2,339.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.53 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.39 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.19 डॉलर की तेजी के साथ 29.58 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - June 18, 2024 | 9:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement