facebookmetapixel
Advertisement
KGB के सीक्रेट एजेंट से रूस के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति तक, कैसे सत्ता के शिखर पर पहुंचे पुतिनएक्सप्लेनर: SEBI ने लॉन्च किया ‘डिमैट 2.0’, लेकिन इससे आम निवेशकों को क्या फायदा मिलेगा?तीन दिन में 1% टूटा रुपया, महंगा क्रूड, विदेशी निकासी ने बढ़ाया दबाव; आपकी जेब से बाजार तक कहां पड़ेगा असर?टेक कंपनियों में छंटनी की नई लहर, 2026 में 1.28 लाख से ज्यादा नौकरियां गईं; क्या AI है बड़ी वजह?ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदलेंगे, फर्जी डिस्काउंट पर लगेगी लगाम; 1 जनवरी से ग्राहकों को दिखेंगे ये बदलावBRICS Summit 2026: पुतिन से शी जिनपिंग तक, 3 दिन में PM मोदी की 15 अहम मुलाकातें; जानिए पूरा शेड्यूल₹0.32 में खरीदा था NSE का शेयर, अब भाव ₹1,785; IPO से इन 10 निवेशकों को ₹16,500 करोड़ का फायदावोडाफोन आईडिया को बड़ी राहत! SBI की अगुवाई में बैंक देंगे 3.5 अरब डॉलर का लोनडॉलर के बिना बढ़ेगा कारोबार? पीयूष गोयल ने BRICS देशों के सामने रखा बड़ा सुझावगर्मी ने बढ़ाई बिजली की मांग, अगस्त में करीब 13% का उछाल; नुवामा को इन 3 शेयरों पर भरोसा

Gold-Silver price today: सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 9:48 AM IST
Gold and Silver price

Gold-Silver Price Today: सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी लौट आई। सोने व चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव अब 72 हजार रुपये और सोने के वायदा भाव 60 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

चांदी चमकी, भाव 73 हजार के करीब पहुंचे

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 405 रुपये की तेजी के साथ 72,999 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 235 रुपये की तेजी के साथ 72,829 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,999 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,802 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी हुआ महंगा

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 67 रुपये की तेजी के साथ 60,301 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 106 रुपये की तेजी के साथ 60,340 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,355 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,301 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement