facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से बढ़ी RBI की चिंता, अक्टूबर में MPC फिर करेगी ग्रोथ और महंगाई की समीक्षापुतिन को जो ‘तिरुक्कुरल’ किताब PM मोदी ने भेंट की, उसका रूस से क्या है कनेक्शन?कमोडिटी ट्रेडिंग में स्पीड का नया खेल! SEBI अगले साल ला सकता है कोलोकेशन नियमNSE IPO 17 सितंबर से खुलेगा, ₹1,785 तक भाव; GMP में कितना फायदा?महाराष्ट्र के विकास में अब विदेशों में बसे मराठी लोगों की होगी बड़ी भूमिका, एकनाथ शिंदे ने बनाई खास योजनाअगस्त में फिर बढ़ सकती है खुदरा महंगाई, 4.8% तक पहुंचने का अनुमान; चीनी, प्याज और खाद्य तेल ने बढ़ाई चिंतालोन प्रीपेमेंट से बच सकता है हजारों का ब्याज, लेकिन क्या क्रेडिट स्कोर पर पड़ेगा असर? एक्सपर्ट से समझेंएक्सप्लेनर: लोन चुकाने के बाद बैंक खो दे असली प्रॉपर्टी पेपर्स, तो तुरंत उठाएं ये कदम और पाएं हर्जानाKGB के सीक्रेट एजेंट से रूस के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति तक, कैसे सत्ता के शिखर पर पहुंचे पुतिनएक्सप्लेनर: SEBI ने लॉन्च किया ‘डिमैट 2.0’, लेकिन इससे आम निवेशकों को क्या फायदा मिलेगा?

Gold-Silver price today: तेजी के साथ खुले सोने चांदी के वायदा भाव, फिर नरम पड़े

Advertisement
Last Updated- June 09, 2023 | 10:46 AM IST
Gold and Silver price

Gold-Silver Price Today: सोने चांदी की वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। चांदी के वायदा भाव 73 हजार रुपये के पार और सोना के वायदा भाव 60 हजार रुपये के करीब पहुंच गए है।

चांदी चमकने के बाद सुस्त पड़ी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 190 रुपये की तेजी के साथ 73,860 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 61 रुपये की गिरावट के साथ 73,609 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,860 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,690 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

तेजी के बाद सोने के वायदा भाव नरम

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 43 रुपये की तेजी के साथ 59,934 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 31 रुपये की गिरावट के साथ 59,860 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,943 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,870 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 10:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement