facebookmetapixel
Advertisement
कमोडिटी ट्रेडिंग में स्पीड का नया खेल! SEBI अगले साल ला सकता है कोलोकेशन नियमNSE IPO 17 सितंबर से खुलेगा, ₹1,785 तक भाव; GMP में कितना फायदा?महाराष्ट्र के विकास में अब विदेशों में बसे मराठी लोगों की होगी बड़ी भूमिका, एकनाथ शिंदे ने बनाई खास योजनाअगस्त में फिर बढ़ सकती है खुदरा महंगाई, 4.8% तक पहुंचने का अनुमान; चीनी, प्याज और खाद्य तेल ने बढ़ाई चिंतालोन प्रीपेमेंट से बच सकता है हजारों का ब्याज, लेकिन क्या क्रेडिट स्कोर पर पड़ेगा असर? एक्सपर्ट से समझेंएक्सप्लेनर: लोन चुकाने के बाद बैंक खो दे असली प्रॉपर्टी पेपर्स, तो तुरंत उठाएं ये कदम और पाएं हर्जानाKGB के सीक्रेट एजेंट से रूस के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति तक, कैसे सत्ता के शिखर पर पहुंचे पुतिनएक्सप्लेनर: SEBI ने लॉन्च किया ‘डिमैट 2.0’, लेकिन इससे आम निवेशकों को क्या फायदा मिलेगा?तीन दिन में 1% टूटा रुपया, महंगा क्रूड, विदेशी निकासी ने बढ़ाया दबाव; आपकी जेब से बाजार तक कहां पड़ेगा असर?टेक कंपनियों में छंटनी की नई लहर, 2026 में 1.28 लाख से ज्यादा नौकरियां गईं; क्या AI है बड़ी वजह?

Gold-Silver price today: तेजी के साथ खुले सोने चांदी के वायदा भाव

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 12:21 PM IST
Gold and silver price outlook
Shutterstock

Gold-Silver Price Today: इस सप्ताह सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। पिछले सप्ताह इनकी कीमतों में ज्यादातर दिन गिरावट दर्ज की गई थी। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। चांदी के भाव 71 हजार और सोने के 59 हजार रुपये से ऊपर चल रहे हैं।

चांदी के वायदा भाव चमके

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 321 रुपये की तेजी के साथ 71,550 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 71 रुपये की तेजी के साथ 71,300 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,550 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,111 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस माह चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो के पार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना हुआ महंगा

MCX पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 53 रुपये की तेजी के साथ 59,406 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 35 रुपये की तेजी के साथ 59,388 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,407 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,271 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। इस महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 12:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement