facebookmetapixel
Advertisement
Aegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, Nifty 24,600 के करीब; Stove Kraft के शेयरों में 7% की जोरदार छलांगBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Gold-Silver Price Today: सस्ते हुए सोना-चांदी, चेक करें MCX पर लेटेस्ट रेट

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। लेकिन बाद में सोने के भाव सुस्त पड़ गए। चांदी की शुरुआत सुस्त ही रही।

Last Updated- February 27, 2025 | 11:39 AM IST

Gold-Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 85,750 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 94,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है।

सोना के वायदा भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 141 रुपये की गिरावट के साथ 85,733 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 132 रुपये की गिरावट के साथ 85,742 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 85,795 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 85,725 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी महीने 86,592 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 411 रुपये की गिरावट के साथ 94,230 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 433 रुपये की गिरावट के साथ 94,208 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 94,476 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 94,201 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also read: Gold ETF Feb 2025: गोल्ड पर निवेशक लट्टू! इन्वेस्टमेंट डिमांड में उफान, ईटीएफ में निवेश 3 साल की ऊंचाई पर पहुंचा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज शुरुआत के बाद नरम, चांदी भी लुढ़की

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। लेकिन बाद में सोने के भाव सुस्त पड़ गए। चांदी की शुरुआत सुस्त ही रही। Comex पर सोना 2,931.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,930.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,919.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.23 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.27 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 32.01 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 27, 2025 | 10:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement