facebookmetapixel
Advertisement
बाजार खुलते ही क्यों हुई तगड़ी बिकवाली? निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ डूबे, गिरावट की 5 बड़ी वजहेंसोयाबीन मील ने बिगाड़ा खेल! भारत का ऑयलमील निर्यात 12.5% घटा, क्यों आई इतनी बड़ी गिरावटकोफोर्ज में गवर्नेंस पर घमासान! चेयरमैन पर बोर्ड से ऑडिट रिपोर्ट के नतीजे छिपाने का आरोपBrics Summit 2026: तीन दिन भारत में रहेंगे पुतिन, मोदी संग होगी अहम बातचीत; रक्षा, ऊर्जा और यूक्रेन युद्ध पर बनेगी रणनीतिमैगी से कोल्ड ड्रिंक तक पैकेट पर लगेगी लाल चेतावनी? भारत में खाने की क्वालिटी पर क्यों छिड़ी बहसNSE की कमाई का 60% सिर्फ ऑप्शंस से, नियम सख्त हुए तो कितना बड़ा है खतरा?ब्याज दर बढ़ने के डर से सोना 1,571 रुपये गिरा, चांदी 2,530 रुपये टूटीBRICS Summit 2026: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए देखें वैकल्पिक रूटफंड फ्लो घटने के बाद भी इन 2 AMC शेयरों पर नुवामा बुलिश, 30% तक रिटर्न की उम्मीदGold Price: $4,400 के नीचे फिसला सोना, अब अमेरिका के इन 2 आंकड़ों पर टिकी नजर; आगे और गिरेगा भाव?

Gold-Silver price today: महंगे हुए सोना-चांदी

Advertisement

चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये और सोना के वायदा भाव 59 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- June 14, 2023 | 10:22 AM IST
Jewellery Stock

Gold-Silver price today: सोने चांदी के वायदा भाव में आज तेजी देखी जा रही है। इन दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये और सोना के वायदा भाव 59 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

तेजी के साथ खुले चांदी के वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 236 रुपये की तेजी के साथ 72,330 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 286 रुपये की तेजी के साथ 72,380 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,417 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,289 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना के वायदा भाव भी चमके

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 83 रुपये की तेजी के साथ 59,301 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 108 रुपये की तेजी के साथ 59,326 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,369 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,301 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 10:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement