facebookmetapixel
Advertisement
निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्जनिर्माण श्रमिकों के रोजगार और कल्याण होंगे डिजिटल, 9 राज्यों में शुरू होगा ‘डिजिटल लेबर चौक’सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की लड़कियों को दी गईं 80 लाख से ज्यादा HPV वैक्सीनमुंबई-दिल्ली हवाई रूट बना सबसे बड़ा बाजार, इंडिगो-एअर इंडिया में टक्कर; अकासा बनी तीसरी बड़ी खिलाड़ीचीनी-नमक और फैट वाले खाने पर कैसे लगेगा चेतावनी लेबल? सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI से पूछाभारत में जीन एडिटिंग से तैयार फसलें लाएगी कॉर्टेवा, बीज कारोबार बढ़ाने पर बड़ा फोकस

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दामों में गिरावट, जानें ताजा रेट

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 9:50 AM IST
Gold and Silver Price

इस सप्ताह सोने व चांदी के वायदा भाव आज दूसरे दिन भी गिरावट के साथ खुले। सोना के वायदा भाव गिरकर अब 60 हजार रुपये से नीचे आ गए हैं। चांदी के वायदा भाव भी 73 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

सोने के वायदा 60 हजार से नीचे

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 241 रुपये की गिरावट के साथ 60,000 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 331 रुपये गिरकर 59,910 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,000 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,851 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। इस महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी सस्ती, भाव 73 हजार रुपये से नीचे

सोने के साथ ही चांदी के वायदा भाव भी आज गिरावट के साथ खुले। MCX पर मंगलवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 288 रुपये की गिरावट के साथ 72,445 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 323 रुपये की नरमी के साथ 72,410 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,454 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,340 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस माह चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 9:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement