facebookmetapixel
Advertisement
प​श्चिम ए​शिया संकट की MSME के रेवेन्यू व मुनाफे पर मार, कोरोना जैसे बन रहे हैं हालातOYO की पैरेंट कंपनी Prism को IPO की हरी झंडी, ₹6,650 करोड़ जुटाने की तैयारीनए शहर में घर ढूंढने का झंझट खत्म! क्या है नया ‘डिजिटल रेंटल आइडेंटिटी’ और यह क्यों हो रहा है लोकप्रियITR 3 vs ITR 4: बिजनेसमैन, फ्रीलांसर और ट्रेडर्स के लिए कौन सा टैक्स फॉर्म है सही, जानें यहांबंद नहीं होगी लाडकी बहिन योजना, वापस नहीं ली जाएगी अपात्र महिलाओं को दी गई राशिक्या Small-Cap Fund वाकई लॉन्ग टर्म में Large-Cap Fund से ज्यादा रिटर्न देते हैं? 20 साल की स्टडी ने खोली पोलExplainer: मॉड्यूलर हेल्थ प्लान क्या है और जिसे आप अपने इंश्योरेंस बजट के हिसाब से कर सकते हैं ‘कस्टमाइज’सैलरी अकाउंट है कितना फायदेमंद? या फिर छिपा हुआ खर्चा? एक्सपर्ट से जानें पूरी सच्चाईLeave Encashment Tax Rules: नौकरीपेशा लोगों को बची छुट्टियों के पैसे पर कितनी मिलेगी टैक्स छूट?SIF स्पेस में HSBC MF की दस्तक, लॉन्च किया रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड; किसे करना चाहिए निवेश?

Gold-Silver Price: सोना 60 हजार के पार, चांदी की कीमत में भी उछाल, जानें आज के भाव

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 11:08 AM IST
gold Silver price today

सोने-चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। सोना 60 हजार और चांदी 76 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट 112 रुपये की तेजी के साथ 60,740 रुपये के भाव पर खुला, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 60,628 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय सोने का यह कॉन्ट्रैक्ट 112 रुपये की तेजी के साथ 60,740 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,707 रुपये के भाव पर दिन का निचला और 60,780 रुपये के भाव पर ऊपरी स्तर छू लिया। पिछले महीने सोने के वायदा भाव ने 61,371 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी, भाव 76 हजार रुपये पार

सोने के साथ चांदी की वायदा कीमतों में भी तेजी देखी गई। बुधवार को MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोजिंग प्राइस से 15 रुपये की तेजी के साथ 76,263 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 53 रुपये की तेजी के साथ 76,301 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने आज दिन का 76,444 रुपये का उच्च स्तर और 76,263 रूपये किलो का निचला स्तर छू लिया। इस माह चांदी के वायदा भाव 77 हजार रुपये किलो पार कर गए थे।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 11:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement